बाइक ठीक चलाने की नसीहत देना पड़ा भारी, युवक को चाकू से गोदकर भागे हमलावर, दो दिन पहले भी हुई थी चाकूबाजी की वारदात

बाइक ठीक चलाने की नसीहत देना पड़ा भारी, युवक को चाकू से गोदकर भागे हमलावर, दो दिन पहले भी हुई थी चाकूबाजी की वारदात

रायपुर : राजधानी की सड़कों पर बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा टिकरापारा इलाके में हुई चाकूबाजी की वारदात से लगाया जा सकता है। सड़क पर गलत तरीके से बाइक चलाते युवकों को टोकना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान पर बन आई। मामूली समझाइश से भड़के दो युवकों ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर चाकू निकालकर युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में लहूलुहान युवक सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र की चौरसिया कॉलोनी स्थित मानसपुरम रोड का है। शेख अयाज अपनी बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक गलत तरीके से वाहन चलाते हुए वहां से निकले। उनकी लापरवाही देखकर अयाज ने उन्हें बाइक ठीक से चलाने की समझाइश दे दी। लेकिन सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाने की यह नसीहत दोनों युवकों को नागवार गुजर गई।

समझाइश नहीं आई रास, कर दिया चाकू से हमला

Read More दीपक टंडन के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला जारी! अब पत्नी बरखा पर भी FIR, ट्रांजिट रिमांड की तैयारी

बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने कुछ दूर आगे जाकर अयाज को रुकवाया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच एक आरोपी ने चाकू निकाल लिया और अयाज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से युवक संभल भी नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। खून से लथपथ अयाज को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Read More Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप

दो दिन में दूसरी वारदात, इलाके में दहशत

हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। खास बात यह है कि इसी इलाके में दो दिन पहले भी चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल टिकरापारा पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Tags:

Latest News

दो दशक तक फाइलों में उलझा कर्मचारी का प्रमोशन, हाई कोर्ट ने विभाग को दिया 50 दिन का अल्टीमेटम दो दशक तक फाइलों में उलझा कर्मचारी का प्रमोशन, हाई कोर्ट ने विभाग को दिया 50 दिन का अल्टीमेटम
मौत बनकर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे
बाइक ठीक चलाने की नसीहत देना पड़ा भारी, युवक को चाकू से गोदकर भागे हमलावर, दो दिन पहले भी हुई थी चाकूबाजी की वारदात
शराब घोटाला: भिलाई में ईडी का एक्शन, पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की कॉलोनी के 355 प्लॉट कब्जे में...
जल संसाधन विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाला: सीएम और सचिव के नाम पर अफसर ‘सिद्दीकी’ ने वसूले करोड़ों; पैसे न देने पर बस्तर-सरगुजा भेजने की धमकी
नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा