AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त

AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त

दुर्ग : अब शातिर ठगों ने फर्जीवाड़े के लिए एआई को भी हथियार बना लिया है। इसका एक चौंकाने वाला मामला दुर्ग जिले में सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने एआई की मदद से सीधे कलेक्टर के नाम का फर्जी सरकारी आदेश तैयार कर डाला। आबकारी विभाग में जब्त अपनी मोटरसाइकिल को सरकारी आदेश के सहारे छुड़ाने के मकसद से दोनों आरोपी फर्जी आदेश लेकर आबकारी कार्यालय पहुंच गए, लेकिन उनकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चली। दस्तावेजों के सत्यापन में फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया और दुर्ग पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

कलेक्टर के नाम पर तैयार किया फर्जी सरकारी आदेश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को प्रार्थी भोजराम रत्नाकर ने थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को जय कुमार आडिल और युगल किशोर शर्मा आबकारी नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-01 भिलाई पहुंचे थे। दोनों ने वर्ष 2025 के आबकारी प्रकरण में जब्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बी 15687 (होंडा एचएफ डिलक्स) को वापस प्राप्त करने के लिए कलेक्टर दुर्ग के नाम से जारी एक कथित सरकारी आदेश प्रस्तुत किया।

Read More रायगढ़ में अंधविश्वास का काला सच: शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार

सत्यापन में खुल गई एआई से तैयार फर्जीवाड़े की पोल

Read More Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप

आबकारी कार्यालय में जब प्रस्तुत आदेश की जांच और सत्यापन किया गया तो उसकी असलियत सामने आ गई। कलेक्टर के नाम से पेश किया गया आदेश फर्जी और कूटरचित पाया गया। इसके बाद विभाग की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भिलाई भट्ठी में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में कबूला एआई से बनाया था फर्जी आदेश

विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एआई की सहायता से कलेक्टर दुर्ग के नाम पर फर्जी शासकीय आदेश तैयार किया था। इसी दस्तावेज को असली सरकारी आदेश बताकर आबकारी कार्यालय में पेश किया गया, ताकि जब्त मोटरसाइकिल वापस मिल सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और फर्जी आदेश की प्रति जब्त कर ली है।

दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 14 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एआई जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जहां सुविधाएं बढ़ाने में हो रहा है, वहीं कुछ लोग इसका उपयोग सरकारी दस्तावेजों की नकल और फर्जीवाड़े के लिए भी करने लगे हैं।

दो आरोपी गिरफ्तार, सामग्री भी जब्त

पुलिस ने दुर्ग के नंदिनी नगर थाना के ग्राम मोहरेंगा निवासी जय कुमार आडिल उर्फ पप्पू (32 वर्ष), और युगल किशोर शर्मा उर्फ राजा (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया हैं उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और कलेक्टर दुर्ग के नाम से तैयार फर्जी एवं कूटरचित आदेश की प्रति को जब्त किया हैं।

दुर्ग पुलिस की आम जनता से अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय आदेश, प्रमाण-पत्र या आधिकारिक दस्तावेज की सत्यता संबंधित विभाग से जरूर जांचें। एआई अथवा डिजिटल माध्यमों से फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करना और उनका उपयोग करना दंडनीय अपराध है। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल रचनात्मक और वैध कार्यों के लिए करें, न कि कानून को धोखा देने के लिए। 

Tags:

Latest News

AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त
दो दशक तक फाइलों में उलझा कर्मचारी का प्रमोशन, हाई कोर्ट ने विभाग को दिया 50 दिन का अल्टीमेटम
मौत बनकर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे
बाइक ठीक चलाने की नसीहत देना पड़ा भारी, युवक को चाकू से गोदकर भागे हमलावर, दो दिन पहले भी हुई थी चाकूबाजी की वारदात
शराब घोटाला: भिलाई में ईडी का एक्शन, पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की कॉलोनी के 355 प्लॉट कब्जे में...
जल संसाधन विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाला: सीएम और सचिव के नाम पर अफसर ‘सिद्दीकी’ ने वसूले करोड़ों; पैसे न देने पर बस्तर-सरगुजा भेजने की धमकी
नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप