जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां दिनदहाड़े घर में घुसकर एक अकेली महिला को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये के जेवरात के साथ 8 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल बड़ा एक्शन लिया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के नेतृत्व में आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम गठित की गई है।

WhatsApp Image 2026-11-14 at 4.53.12 PM

अमरैया पारा में घर में घुसकर लूट

मिली जानकारी के अनुसार, लूट की यह वारदात जांजगीर-चांपा जिले के अमरैया पारा वार्ड नंबर 23 में हुई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो नकाबपोश युवक एक घर में घुस गए। उस समय घर में महिला अकेली थी। बताया जा रहा है कि महिला को छत की ओर से कुछ आहट सुनाई दी। आवाज सुनकर जैसे ही वह बाहर निकली, वहां गमछे से अपना चेहरा ढके दो युवक दिखाई दिए।

Read More बालोद में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर को टंगिया से काटा, बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा

महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही दोनों बदमाशों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि बदमाश जबरदस्ती महिला को कमरे के अंदर ले गए और उससे अलमारी की चाबी मांगने लगे। महिला के पास अलमारी की चाबी नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारी को निशाना बनाया और उसमें मौजूद सोने-चांदी के कीमती जेवरात निकाल लिए।

Read More सरेराह युवक से मारपीट कर पल्सर लूटी, एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त

10 लाख के जेवरात और 8 हजार रुपये लेकर हुए फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 8 हजार रुपये नगद लेकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश साइकिल से आए थे और लूट के बाद उसी साइकिल से भाग निकले।

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में अकेली महिला को निशाना बनाकर जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया, उससे आसपास के लोगों में भी डर और आक्रोश का माहौल है।

SP का बड़ा एक्शन, 8 सदस्यीय टीम गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आरोपियों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के नेतृत्व में आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम बनाई गई है। टीम को आरोपियों की पहचान करने, घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जांच टीम में नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सतरूपा तारम, जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, नैला चौकी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, चांपा थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे, बलौदा थाना प्रभारी मनोहर लाल सिन्हा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और पुलिस सहायता केंद्र करही के सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल को शामिल किया गया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की विशेष टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बदमाशों के आने-जाने के रास्ते, उनकी पहचान और वारदात के तरीके समेत विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

इस वारदात ने एक बार फिर दिनदहाड़े होने वाली आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस की आठ सदस्यीय टीम कब तक इस लूटकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप