मरीज अकेला... मशीन चलती रही और फर्श पर बहता रहा खून! जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में बड़ी लापरवाही

मरीज अकेला... मशीन चलती रही और फर्श पर बहता रहा खून! जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में बड़ी लापरवाही

बिलासपुर। बिलासपुर जिला अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि डायलिसिस के दौरान एक मरीज को निगरानी के बिना काफी देर तक अकेला छोड़ दिया गया। इसी दौरान मशीन से मरीज के शरीर में वापस जाने वाला खून बाहर बहने लगा और काफी देर तक फर्श पर फैलता रहा। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और डायलिसिस यूनिट की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

डायलिसिस के दौरान नहीं थी कोई निगरानी
जानकारी के अनुसार, मरीज नियमित रूप से जिला अस्पताल में डायलिसिस कराने आता है। आरोप है कि प्रक्रिया शुरू होने के बाद ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी मरीज को अकेला छोड़कर चले गए। इसी दौरान मरीज को नींद आ गई और डायलिसिस मशीन से जुड़ी लाइन में समस्या आने के कारण शरीर में वापस जाने वाला खून बाहर निकलकर फर्श पर बहने लगा। काफी देर तक किसी कर्मचारी की नजर इस ओर नहीं गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

शोर मचाने पर पहुंचे कर्मचारी
जब मरीज की नींद खुली तो उसने अपने आसपास खून फैला देखा और घबराकर आवाज लगाई। शोर सुनकर अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्काल डायलिसिस प्रक्रिया को नियंत्रित किया। इसके बाद मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख उपलब्ध कराई गई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर और सामान्य है। हालांकि इस घटना ने डायलिसिस यूनिट में मरीजों की निगरानी, स्टाफ की मौजूदगी और सुरक्षा मानकों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More एक ही गवाह से दोहरी पूछताछ पर हाईकोर्ट की रोक, पहले क्रिमिनल कोर्ट में होगी गवाही, कर्मचारी के बचाव के अधिकार को दी प्राथमिकता

जांच और जवाबदेही की मांग
घटना के बाद मरीज के परिजनों और अन्य लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि अस्पताल प्रबंधन पूरे घटनाक्रम की जांच कर भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

Read More रायपुर में मासूमों के सौदागरों का पर्दाफाश! तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो अस्पताल भी जांच के घेरे में

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार