IND vs ENG: हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताई टीम की सबसे बड़ी चुनौती, बयान बना चर्चा का विषय

IND vs ENG: हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताई टीम की सबसे बड़ी चुनौती, बयान बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का बयान चर्चा का विषय बन गया है। चौथे टी20 मुकाबले में हार के साथ सीरीज हाथ से निकलने के बाद अय्यर ने कहा कि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और युवा खिलाड़ियों को विदेशी परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए समय देने की जरूरत है। हालांकि लगातार मिल रही हार के बीच उनके इस बयान पर क्रिकेट प्रशंसकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

हार के बाद क्या बोले अय्यर?
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम में कई युवा खिलाड़ी पहली बार विदेशी परिस्थितियों में खेल रहे हैं। ऐसे में उनसे गलतियां होना स्वाभाविक है और यही अनुभव भविष्य में उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा, "यह बदलाव का दौर है। हम गलतियां करेंगे, लेकिन इन्हीं गलतियों से खिलाड़ी सीखेंगे कि विदेशी परिस्थितियों में किस तरह खुद को ढालना है और सही फैसले कैसे लेने हैं।"

बल्लेबाजी और रणनीति पर भी जताई निराशा
अय्यर ने स्वीकार किया कि चौथे टी20 में भारतीय टीम का 158 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण नहीं था। उन्होंने माना कि बल्लेबाजी के दौरान टीम अपनी योजनाओं को सही ढंग से लागू नहीं कर सकी और मैच के अहम मौकों पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। उनके अनुसार, टीम को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में सुधार की जरूरत है।

Read More छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

लगातार हार से बढ़ा दबाव
इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा था। अपने घरेलू मैदान पर आयरलैंड ने भारत को 2-0 से हराकर पहली बार उसके खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी। लगातार दो सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम प्रबंधन और कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं।

Read More IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2

अब प्रदर्शन से देनी होगी जवाब
टीम में कई नए खिलाड़ियों को अवसर जरूर मिला है, लेकिन इनमें से अधिकांश खिलाड़ी आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव रखते हैं। ऐसे में अब भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी कमियों को जल्द दूर कर जीत की राह पर लौटने की है। आने वाले मुकाबलों में सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि टीम आलोचनाओं का जवाब मैदान पर अपने प्रदर्शन से किस तरह देती है।

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार