हाथी के हमले ने उजाड़ दी खुशियां! घायल मां के पास बिलखता रहा मासूम, अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई महिला

हाथी के हमले ने उजाड़ दी खुशियां! घायल मां के पास बिलखता रहा मासूम, अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई महिला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में आज तड़के हाथी के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला अपने छोटे बच्चे के साथ जान बचाकर भाग रही थी, लेकिन हाथी ने उसे निशाना बना लिया। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

तड़के बस्ती में घुसा हाथी, मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 4 बजे एक जंगली हाथी तालगांव बस्ती में पहुंच गया। हाथी को रिहायशी इलाके में देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी और परिवार की जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

बच्चे के साथ भाग रही थी महिला
इसी अफरा-तफरी के बीच महिला अपने बच्चे को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर भाग रही थी। तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल महिला के पास उसके मासूम बच्चे को बिलखते हुए देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीण भी भावुक हो उठे। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को हाथी के चंगुल से निकालकर उपचार के लिए कापू अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Read More जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा

वन विभाग की टीम भी बनी निशाना
महिला पर हमले के बाद हाथी ने मौके पर पहुंची वन विभाग की गाड़ी पर भी हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में विभाग के किसी कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। हमले के बाद हाथी जंगल की ओर बढ़ गया, जिसके चलते आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Read More Kondagaon News: शिविर से पहले सड़क चमकाने की कोशिश? गड्ढे में डाली मुरुम, लेकिन सड़क किसकी है इस पर विभाग मौन

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
घटना के बाद वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सुबह-शाम जंगल या उसके आसपास अकेले न जाएं और हाथी दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। महिला की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रभावी सुरक्षा उपाय और स्थायी समाधान की मांग की है।

Tags:

Latest News

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई