सड़क पर रील बनाने और जन्मदिन का हुड़दंग पड़ेगा भारी, 11 महीने में 66 रईसजादे पहुंचे जेल

सड़क पर रील बनाने और जन्मदिन का हुड़दंग पड़ेगा भारी, 11 महीने में 66 रईसजादे पहुंचे जेल

 

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

रायपुर। राजधानी की सड़कों को अपनी जागीर समझने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले 11 महीनों में बीच सड़क पर केक काटने और जानलेवा स्टंट करने वाले 66 लोगों को पुलिस जेल की हवा खिला चुकी है। पुलिस ने शहर के अलग अलग थानों में ऐसे 12 मामले दर्ज किए हैं। रील बनाने के चक्कर में स्टंट करने वाले 30 रईसजादों के ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं ताकि वे दोबारा सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में न डाल सकें।

सड़क पर रील बनाने और बर्थडे मनाने का शौक अब युवाओं के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर के मुख्य रास्तों पर गाड़ियां खड़ी कर केक काटना और तेज म्यूजिक बजाकर नाचने से आम जनता को भारी परेशानी होती है। कई बार तो हुड़दंग के कारण एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है। इसी को देखते हुए रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इन मनचलों को सबक सिखाया है।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

 

कुल गिरफ्तार आरोपी: 66

दर्ज हुए मामले: 12

लाइसेंस हुए रद्द: 30

सड़क पर बर्थडे मनाने के केस: 08

खतरनाक स्टंटबाजी के केस: 03

जब्त गाड़ियां: 11 बाइक और कार

वीडियो वायरल करने का शौक ले डूबा

पकड़े गए आरोपियों में से ज्यादातर ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने के लिए स्टंट करते थे। तेज रफ्तार में बाइक चलाना और उस पर करतब दिखाकर वीडियो बनाना अब भारी पड़ रहा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और वीडियो मिलते ही कार्रवाई की जा रही है। स्टंटबाजी के मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार कर उनकी बुलेट और महंगी कारें भी जब्त कर ली गई हैं।

नियमों की उड़ी धज्जियां

अटल नगर यातायात थाना पुलिस ने बताया कि स्टंट कर रील बनाने के लिए जमा हुए 34 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया है। सड़कों पर इस तरह का तमाशा करने वालों के कारण पैदल चलने वालों और परिवार के साथ निकलने वाले लोगों में डर का माहौल रहता है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर की सड़कों पर अनुशासन बना रहे।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच