आधी रात थाने तक पहुंचा ग्रामीणों का आक्रोश, पुलिस की सुस्ती पर उठे गंभीर सवाल, खैरागढ़ में मकान विवाद ने लिया उग्र रूप, देर रात जमकर हंगामा...

आधी रात थाने तक पहुंचा ग्रामीणों का आक्रोश, पुलिस की सुस्ती पर उठे गंभीर सवाल, खैरागढ़ में मकान विवाद ने लिया उग्र रूप, देर रात जमकर हंगामा...

खैरागढ़: खैरागढ़ जिले के करमतरा गांव में एक लंबे समय से चले आ रहे मकान विवाद ने बीती रात उग्र रूप ले लिया। हालात ऐसे बिगड़े कि सैकड़ों ग्रामीण आधी रात जालबांधा चौकी तक पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना ने एक बार फिर जिला पुलिस की कार्यप्रणाली और समय पर कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के भूपत साहू और तेजेश्वरी साहू के बीच चल रहा मकान विवाद लंबे समय से तनाव का कारण बना हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में बार-बार शिकायतों के बावजूद पुलिस ने शुरुआती स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे विवाद धीरे-धीरे गंभीर होता चला गया।

ग्रामीणों ने बताया कि विवाद सुलझाने के लिए पंचायत स्तर पर कई बार समझाइश की गई, लेकिन आरोपित पक्ष की ओर से लगातार धमकी और उकसावे की घटनाएं सामने आती रहीं। बीती रात स्थिति उस वक्त बेकाबू हो गई जब खुलेआम नाम लेकर धारदार हथियारों से जान से मारने की धमकियां दी गईं। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।1-32

Read More खेत में फसल की आड़ में उगा रहा था गांजा! पटवारी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 112 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

डरे-सहमे ग्रामीण रात करीब 12 बजे बड़ी संख्या में जालबांधा चौकी पहुंचे, जहां पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। इस दौरान थाना परिसर में ‘पुलिस मुर्दाबाद’ जैसे नारे भी लगे, जो जिले की कानून-व्यवस्था के लिए चिंताजनक संकेत माना जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूपत दास उर्फ साहेब, दीपक साहू और उसके पुत्र सूर्यकांत साहू को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 और 126 के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई दबाव और काफी देरी के बाद की गई। उनका आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों के चलते गांव की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भय के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और खेतों में काम करने वाले किसानों में भी असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

चौकी प्रभारी बीरेंद्र चंद्राकर ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन ग्रामीणों का सवाल है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती, तो हालात इस हद तक क्यों पहुंचते। करमतरा की घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या खैरागढ़ जिला पुलिस केवल हालात बिगड़ने के बाद ही सक्रिय होती है।फिलहाल, गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच