घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, अंबिकापुर पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, अंबिकापुर पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर : एक घर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को 10 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकाशवाणी चौक के पास एक मकान में युवक-युवतियों से अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। इसके बाद अंबिकापुर महिला थाना में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पहले चरण में महिला आरोपी गिरफ्तार
पहले चरण में एक महिला आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार महिला का पति सुनील कुमार इस रैकेट में सहयोगी था और ग्राहक तलाशने का काम करता था। जबकि हेमंत दास लड़कियों को ग्राहकों तक लाने-ले जाने की भूमिका निभाता था।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, आरोपियों ने जुर्म स्वीकारा
सूचना के आधार पर 13 दिसंबर 2025 को पुलिस ने दबिश देकर सुनील कुमार (40 वर्ष) निवासी मयापुर, जिला सरगुजा, हेमंत दास (33 वर्ष) निवासी तेलसखरिया थाना दरिमा और एक अन्य महिला को अंबिकापुर स्थित मकान से हिरासत में लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Read More Dhamtari News: सड़क पर पलटी पिकअप ने खोली पशु तस्करी की पोल, दो वाहनों से 12 मवेशी बरामद; आरोपी फरार

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार