महाराष्ट्र के कोरलाई तट पर संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप, पाकिस्तानी होने का शक, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
महाराष्ट्र के कोरलाई तट पर संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप, पाकिस्तानी होने का शक, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कोरलाई तट के पास संदिग्ध पाकिस्तानी नाव देखी गई। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर, पुलिस व तटरक्षक बल ने जांच शुरू की।
रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड तालुका स्थित कोरलाई तट के पास रविवार रात (6 जुलाई) समुद्र में एक संदिग्ध नाव देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह नाव पाकिस्तानी मूल की हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस, नौसेना, तटरक्षक बल (Coast Guard), बम निरोधक दस्ता (BDDS) और त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नाव को कोरलाई तट से करीब दो नॉटिकल मील (लगभग 3.7 किलोमीटर) की दूरी पर देखा गया है।

Edited By: मनीशंकर पांडेय
