44 करोड़ का पैरी नहर घोटाला: पीएमओ के निर्देश के बाद भी IAS सुब्रत साहू पर कार्रवाई लंबित, फाइलों में दबा मामला

44 करोड़ का पैरी नहर घोटाला: पीएमओ के निर्देश के बाद भी IAS सुब्रत साहू पर कार्रवाई लंबित, फाइलों में दबा मामला

रायपुर।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 44 करोड़ रुपये के पैरी नहर लाइनिंग प्रोजेक्ट में हुए भ्रष्टाचार का मामला फाइलों में ही दफन होकर रह गया है। इस गंभीर मामले में साल 2022 में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक शिकायत पहुंची थी। केंद्र सरकार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी अपर मुख्य सचिव (ACS) सुब्रत साहू (IAS-1992 बैच) के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन हैरत की बात यह है कि केंद्र के स्पष्ट पत्राचार के बावजूद राज्य शासन स्तर पर आज तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और कार्रवाई लंबित है।

 क्या है पूरा मामला?

जल संसाधन संभाग गरियाबंद के अधीन पैरी परियोजना के तहत वर्ष 2020-21 में लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत से पैरी दायीं मुख्य नहर लाइनिंग और फिंगेश्वर डिस्ट्रीब्यूटरी का कार्य स्वीकृत हुआ था। 26 मई 2020 को इसका अनुबंध 'ए' श्रेणी के ठेकेदार मेसर्स अशोक कुमार मित्तल के साथ किया गया था।शिकायतकर्ता प्रीतम सिन्हा (निवासी- गरियाबंद) के अनुसार  15 जनवरी 2021 को काम से जुड़े सारे अधिकार रायपुर निवासी अनिल सिंह चंदेल को सौंप दिए गए। आरोप है कि अनिल चंदेल और तत्कालीन अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू के बीच आत्मीय संबंध थे, जिसका फायदा उठाकर नियमों को ताक पर रख दिया गया।

 पद का दुरुपयोग कर फर्जी बिलों से करोड़ों का वारा-न्यारा

प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत में सुब्रत साहू पर पद का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप है। शिकायत के मुताबिक आईएएस अधिकारी के संरक्षण में ठेकेदार द्वारा निर्माण में बेहद गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल किया गया। सांठगांठ कर फर्जी बिल और वाउचर तैयार किए गए और करोड़ों का भुगतान निकाल लिया गया।

Read More भिलाई में तड़के ईडी की बड़ी रेड: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए के घर पहुंची टीम, दस्तावेजों की हो रही जांच

 रॉयल्टी और डीएमएफ (DMF) की चोरी कर शासन को भारी आर्थिक व राजस्व क्षति पहुंचाई 

Read More खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच

शिकायतकर्ता ने पीएमओ को सबूत के तौर पर आईएएस और ठेकेदार की तस्वीरें, मुख्तारनामा की कॉपी, फर्जी बिल-वाउचर और घटिया निर्माण की तस्वीरें भी भेजी थीं।

केंद्र ने कहा उचित कार्रवाई करें, राज्य ने साधी चुप्पी

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 6 मई 2022 को इसे आगे बढ़ाया। इसके बाद भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (DoPT) के अवर सचिव (Under Secretary) रूपेश कुमार ने 25 मई 2022 को एक गोपनीय पत्र (Confidential/Speed Post) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भेजा।

आज भी धूल खा रही फाइलें

यह मामला 2022 का है। केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद, छत्तीसगढ़ शासन के स्तर पर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। एक शीर्ष नौकरशाह का नाम शामिल होने के कारण इस पर न तो कोई जांच कमेटी बैठी और न ही कोई एक्शन लिया गया। केंद्र के निर्देश आज भी राज्य सचिवालय की फाइलों में धूल खा रहे हैं।

Tags:

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी