सिकासार परियोजना: 2500 करोड़ के टेंडर में DVL के अनुभव प्रमाण पत्र पर बवाल, अधिकारियों और नए मंत्री की भूमिका....... पढ़े 

सिकासार परियोजना: 2500 करोड़ के टेंडर में DVL के अनुभव प्रमाण पत्र पर बवाल, अधिकारियों और नए मंत्री की भूमिका....... पढ़े 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित सिकासार परियोजना का 2500 करोड़ रुपये का टेंडर भारी विवादों के घेरे में आ चुका है। पूरा गोलमाल दिलीप बिल्डकॉन DVL कंपनी को बांटे गए अनुभव प्रमाण पत्र के इर्द-गिर्द घूम रहा है। इस कागजी बाजीगरी ने प्रशासनिक गलियारों से लेकर राजनीतिक महकमे तक हड़कंप मचा दिया है। जनप्रतिनिधि पहले ही इस समूची प्रक्रिया की खामियों की तरफ इशारा कर चुके हैं। बावजूद इसके, पूरी व्यवस्था जानबूझकर आंखें मूंदे बैठी रही और चहेती कंपनी को फायदा पहुंचाने का खेल चलता रहा।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, गड़बड़ी की पटकथा गांधी सागर प्रोजेक्ट से शुरू होती है। वहां DVL और SIPL का जॉइंट वेंचर काम कर रहा था। उसी पुराने प्रोजेक्ट को आधार बनाते हुए DVL के हाथों में नया अनुभव प्रमाण पत्र थमा दिया गया। आरोप बेहद गंभीर हैं कि नियमों को ताक पर रखकर DVL के खाते में तय अनुपात से कहीं ज्यादा अनुभव जोड़ दिया गया। सिर्फ कागजों पर कंपनी का कद बढ़ाकर सिकासार के इतने बड़े टेंडर में उसकी एंट्री पक्की कराई गई। आखिर किस दबाव में अधिकारियों ने कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया, यह गहरी जांच का विषय है।

जल संसाधन विभाग के आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली पूरी तरह संदेह के दायरे में है। जब इस गड़बड़झाले पर मध्यप्रदेश के एमडी चौधरी से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने कहा कि मामले में जरूरी कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। और पूरी प्रक्रिया में सुधार की बात कही इधर धरातल पर सच्चाई इसके विपरीत है। निर्देश जारी होने की बातों के बीच अब में किसी भी अधिकारी या ठेका कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसा लग रहा है मानो फाइलों की जांच सिर्फ दिखावे के लिए हो रही है और बैकडोर से मामले को रफा-दफा करने की तैयारी चल रही है।

Read More महामाया मंदिर के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, एट्रोसिटी एक्ट के तहत भाजपा नेत्री समेत चार आरोपी पर FIR दर्ज, भेजे गए जेल

इस टेंडर घोटाले की आंच अब सत्ता के शीर्ष तक जा पहुंची है। रायपुर सीएम ऑफिस में जमे रसूखदार अफसर और हाल ही में कुर्सी पर बैठे नए-नवेले मंत्री की भूमिका भी शक के दायरे में आ गई है। कहा जा रहा है कि ऊपर के इशारे के बिना 2500 करोड़ रुपये के टेंडर में इतनी बड़ी हेराफेरी मुमकिन ही नहीं है। विभागीय साठगांठ और अफसरों की मनमानी के चलते मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की छवि को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

Read More बिलासपुर में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव में पुलिसकर्मियों समेत कई घायल, 12 से ज्यादा हिरासत में

अब सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि अगर अनुभव प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा हुआ है, तो क्या टेंडर सेल इन दस्तावेजों की दोबारा स्वतंत्र जांच करेगा? टेंडर प्रक्रिया को दूषित करने वाले जिम्मेदारों पर गाज गिरेगी या फिर हमेशा की तरह पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा? इतनी भारी-भरकम रकम के टेंडर में स्क्रूटनी किस स्तर पर हुई और इसका असली मास्टरमाइंड कौन है, यह तय होना अभी बाकी है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

September Ekadashi 2026: सितंबर में पड़ेंगी दो एकादशी, जानें अजा और परिवर्तिनी एकादशी की सही तारीख और पूजा विधि September Ekadashi 2026: सितंबर में पड़ेंगी दो एकादशी, जानें अजा और परिवर्तिनी एकादशी की सही तारीख और पूजा विधि
मलाई की भूख...मुख्य अभियंता से सेवानिवृत्त हुए अफसर 6 साल से निचले पद पर जमे, 18 पदोन्नत इंजीनियरों की पोस्टिंग अटकी
न कार्यालय , न विज्ञापन, फिर भी बीज निगम में दे दी नौकरी! एमडी का डिजिटल हस्ताक्षर स्कैन कर बांटे नियुक्ति पत्र
सिकासार परियोजना: 2500 करोड़ के टेंडर में DVL के अनुभव प्रमाण पत्र पर बवाल, अधिकारियों और नए मंत्री की भूमिका....... पढ़े 
Sukma ACB Action: BEO कार्यालय में ACB का ट्रैप, 10 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी धराया, एरियर्स भुगतान के नाम पर मांगने का आरोप
CG Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, उप संचालक से DPO तक बदले पद; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी
Chhattisgarh Corona Alert: प्रदेश के दो जिलों में फिर मिले कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; H1N1 के भी 37 एक्टिव केस
Ballia News: एक पैर से 400 मीटर का सफर… 7 साल की रागिनी रोज ऐसे पहुंचती है स्कूल, हौसले के आगे बेबस हुई मुश्किलें,देखे वीडियो
अफीम केस में पूर्व BJP नेता को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से जमानत; ‘खेत में मौजूद नहीं थे’ बना अहम आधार
पेट्रोल पंप पर ऐसा क्या हुआ कि पहुंची पुलिस? 42 लीटर की टंकी में 48 लीटर की रीडिंग ने मचाया हंगामा
फल की टोकरी लेकर जेल गेट पहुंचा कैदी, अचानक निकाला कट्टा और कर दी फायरिंग; प्रहरी की हालत गंभीर
New Airports in India: अब छोटे शहरों से भी भरेगी उड़ान! 10 साल में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट, 30 हजार करोड़ के प्लान पर सरकार की तैयारी