मलाई की भूख...मुख्य अभियंता से सेवानिवृत्त हुए अफसर 6 साल से निचले पद पर जमे, 18 पदोन्नत इंजीनियरों की पोस्टिंग अटकी

मलाई की भूख...मुख्य अभियंता से सेवानिवृत्त हुए अफसर 6 साल से निचले पद पर जमे, 18 पदोन्नत इंजीनियरों की पोस्टिंग अटकी

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर स्थित शिवनाथ भवन के जल संसाधन विभाग में इन दिनों पदस्थापना और संविदा नियुक्ति का मामला गरमाया हुआ है। विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय में पदस्थ अधीक्षण अभियंता (प्रशा.) श्री प्रसुन्न कुमार शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग को लेकर विस्तृत जांच की मांग सामने आई है। पिछले तीन-चार माह से जल संसाधन विभाग में 18 वरिष्ठ इंजीनियरों को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नत किया जा चुका है। पदोन्नति उपरांत उनकी पदस्थापना होनी थी, परंतु पद के अभाव का हवाला देकर शासन द्वारा इसे अनावश्यक रूप से रोक कर रखा गया है। इसके पीछे मुख्य वजह विभाग में पहले से संविदा पर जमे अधिकारी को बताया जा रहा है।

गरिमा के विरुद्ध निचले पद पर संविदा

विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री शर्मा पूर्व में मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। वर्तमान में वे मुख्य अभियंता के पद से ही सेवानिवृत्ति का पूरा लाभ ले रहे हैं। इसके बावजूद, जल संसाधन विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर संविदा नियुक्ति लेकर पिछले 06 वर्षों से अधिक अवधि से अधीक्षण अभियंता (प्रशा.) के पद पर पदस्थ हैं। अब इस स्थिति पर गौर किया जा सकता है कि मुख्य अभियंता रैंक का अफसर अपनी गरिमा के विरुद्ध निचले पद पर क्यों चिपका हुआ है, जबकि 18 पदोन्नत अधीक्षण अभियंता अपनी पदस्थापना के लिए लगातार प्रतीक्षारत हैं।

Read More प्रशासन को ठेंगा: मगरपारा में बिना रेरा 22 टुकड़ों में बंटी नजूल जमीन, अधिकारी बोले अब हर प्लॉट की होगी जांच

महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों पर नियंत्रण और पकड़

Read More सालभर बाद खुला ‘हादसे’ का राज! पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पिकअप से कुचलवाने के लिए दी 1 लाख की सुपारी

श्री शर्मा द्वारा प्रमुख अभियंता कार्यालय में अपनी मजबूत प्रशासनिक पकड़ बना रखी गई है। इसके साथ ही, प्रमुख अभियंता कार्यालय के निविदा प्रकोष्ठ एवं बजट प्रकोष्ठ का संपूर्ण कार्य भी उन्होंने अपने नियंत्रण में रखा हुआ है। टेंडर और बजट जैसे महत्वपूर्ण काम निचले पद पर काबिज संविदा अधिकारी के पास होने से कई तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। 

संपत्ति को लेकर भी हुआ खुलासा

विभागीय शिकायत में इनकी संपत्तियों का भी उल्लेख किया जा रहा है। कहना तो नहीं चाहिए, परंतु यहां उल्लेख करना भी जरूरी हो जाता है कि इनके मूल निवास के लिए डी.डी. नगर में आलीशान बंगला मौजूद है। इसके अतिरिक्त, रायपुर के सुन्दर नगर में भी आलीशान भवन बना हुआ है। साथ ही, अविनाश बिल्डर्स द्वारा बनाए गए कॉम्प्लेक्स में भी भवन मौजूद है। इस प्रकार, करीब-करीब 30-40 करोड़ की संपत्ति के आसामी होने की बात सामने आई है। 

विभाग की छबि हो रही है धूमिल

करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद, पैसों की भूख इस हद तक है कि गरिमामय पद से सेवानिवृत्ति उपरांत भी निचले पद पर दूसरों का हक छीन कर संविदा नियुक्ति पर कार्य किया जा रहा है। इन तमाम परिस्थितियों के कारण जल संसाधन विभाग की छबि काफी धूमिल हो रही है और यह पूरा प्रकरण विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। आशा की जा रही है कि विभाग की स्वच्छ प्रशासनिक छबि को बनाए रखने के लिए इन उल्लेखित तथ्यों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही शीघ्र की जाएगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

September Ekadashi 2026: सितंबर में पड़ेंगी दो एकादशी, जानें अजा और परिवर्तिनी एकादशी की सही तारीख और पूजा विधि September Ekadashi 2026: सितंबर में पड़ेंगी दो एकादशी, जानें अजा और परिवर्तिनी एकादशी की सही तारीख और पूजा विधि
मलाई की भूख...मुख्य अभियंता से सेवानिवृत्त हुए अफसर 6 साल से निचले पद पर जमे, 18 पदोन्नत इंजीनियरों की पोस्टिंग अटकी
न कार्यालय , न विज्ञापन, फिर भी बीज निगम में दे दी नौकरी! एमडी का डिजिटल हस्ताक्षर स्कैन कर बांटे नियुक्ति पत्र
सिकासार परियोजना: 2500 करोड़ के टेंडर में DVL के अनुभव प्रमाण पत्र पर बवाल, अधिकारियों और नए मंत्री की भूमिका....... पढ़े 
Sukma ACB Action: BEO कार्यालय में ACB का ट्रैप, 10 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी धराया, एरियर्स भुगतान के नाम पर मांगने का आरोप
CG Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, उप संचालक से DPO तक बदले पद; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी
Chhattisgarh Corona Alert: प्रदेश के दो जिलों में फिर मिले कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; H1N1 के भी 37 एक्टिव केस
Ballia News: एक पैर से 400 मीटर का सफर… 7 साल की रागिनी रोज ऐसे पहुंचती है स्कूल, हौसले के आगे बेबस हुई मुश्किलें,देखे वीडियो
अफीम केस में पूर्व BJP नेता को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से जमानत; ‘खेत में मौजूद नहीं थे’ बना अहम आधार
पेट्रोल पंप पर ऐसा क्या हुआ कि पहुंची पुलिस? 42 लीटर की टंकी में 48 लीटर की रीडिंग ने मचाया हंगामा
फल की टोकरी लेकर जेल गेट पहुंचा कैदी, अचानक निकाला कट्टा और कर दी फायरिंग; प्रहरी की हालत गंभीर
New Airports in India: अब छोटे शहरों से भी भरेगी उड़ान! 10 साल में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट, 30 हजार करोड़ के प्लान पर सरकार की तैयारी