Chhattisgarh Corona Alert: प्रदेश के दो जिलों में फिर मिले कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; H1N1 के भी 37 एक्टिव केस

Chhattisgarh Corona Alert: प्रदेश के दो जिलों में फिर मिले कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; H1N1 के भी 37 एक्टिव केस

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। दोनों मामलों के सामने आने के बाद विभाग संक्रमितों की स्थिति पर नजर रखने के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है। इसी बीच प्रदेश में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के सक्रिय मामलों की संख्या भी 37 बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रायपुर में संक्रमित मरीज का उपचार घर पर होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि राजनांदगांव के मरीज को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। दोनों मरीजों की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग आवश्यक निगरानी कर रहा है।

संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू
कोरोना मरीजों की पहचान होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। मरीजों के परिवार और करीबी संपर्कों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद जरूरत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी या संक्रमण से जुड़े अन्य लक्षण दिखाई देने पर इसे नजरअंदाज न करें। लक्षण होने पर जांच कराने और डॉक्टर की सलाह लेने को कहा गया है।

कोरोना के साथ H1N1 ने भी बढ़ाई सतर्कता
प्रदेश में कोरोना के दो मामलों के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण भी स्वास्थ्य विभाग के लिए निगरानी का विषय बना हुआ है। 1 जनवरी से 1 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 158 H1N1 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 37 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं। H1N1 के कुल मामलों में रायपुर सबसे आगे है, जहां अब तक 66 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें आठ मरीज अभी उपचाराधीन या सक्रिय बताए गए हैं। वहीं एक्टिव मरीजों के मामले में दुर्ग सबसे ऊपर है, जहां नौ एक्टिव केस हैं।

Read More आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार

किस जिले में कितने H1N1 केस?
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक H1N1 के कुल मामलों में बिलासपुर में 20, दुर्ग में 17, रायगढ़ में 10 और धमतरी तथा कोरबा में 9-9 मामले सामने आए हैं। राजनांदगांव में चार, जबकि बस्तर और बेमेतरा में तीन-तीन मरीज मिले हैं। जांजगीर-चांपा, कांकेर, सूरजपुर और सरगुजा में दो-दो मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा बालोद, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जशपुर, महासमुंद, MCB, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सक्ती में एक-एक H1N1 केस दर्ज हुआ है।

Read More QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक

एक्टिव मरीजों में दुर्ग सबसे आगे
प्रदेश में इस समय 37 H1N1 मरीज एक्टिव हैं। इनमें दुर्ग में नौ और रायपुर में आठ मरीज शामिल हैं। कोरबा में चार तथा रायगढ़ में तीन एक्टिव केस हैं।बस्तर और राजनांदगांव में दो-दो मरीज एक्टिव हैं। वहीं बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, जशपुर, कांकेर, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सूरजपुर में एक-एक सक्रिय मरीज है।

इन जिलों में H1N1 का कोई मामला नहीं
स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों में बलरामपुर, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, कोरिया, मुंगेली, नारायणपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुकमा में इस अवधि के दौरान H1N1 का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। 

विभाग की नजर, लोगों को सावधानी की सलाह
कोरोना और H1N1 दोनों संक्रमणों के मामले सामने आने के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सामान्य सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहने, बीमारी के लक्षण होने पर जांच कराने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया गया है।फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग दोनों कोरोना मामलों के संपर्कों की निगरानी कर रहा है। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट और नए मामलों की स्थिति के आधार पर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की रणनीति तय होगी।

Tags:

Latest News

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ? क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना