Bihar Road Accident: चंपारण में ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी बेकाबू बस, 5 की मौत; छठिहार की खुशियां मातम में बदलीं

Bihar Road Accident: चंपारण में ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी बेकाबू बस, 5 की मौत; छठिहार की खुशियां मातम में बदलीं

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उत्सव के माहौल को मातम में बदल दिया। एनएच-727 के बेतिया-लौरिया मार्ग पर बसवरिया और पराउटोला के बीच तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

छठिहार समारोह में चल रहा था ऑर्केस्ट्रा
जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ। धर्मेंद्र दुबे के घर छठिहार समारोह का आयोजन था। घर एनएच-727 के किनारे होने के कारण कार्यक्रम के दौरान सड़क के पास ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। आसपास के लोग भी कार्यक्रम देखने के लिए सड़क किनारे जमा थे। इसी दौरान लौरिया की ओर से आ रही शाही बस अचानक बेकाबू हो गई और देखते ही देखते भीड़ में जा घुसी।

अचानक मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बेहद अचानक हुआ। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि हादसे के समय सड़क पर गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक भी गुजर रहा था। हालांकि, बस के अनियंत्रित होने की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

दो की मौके पर मौत, तीन ने अस्पताल में तोड़ा दम 
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान तीन और घायलों की मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। मृतकों की पहचान संजय महतो, भोला दुबे, बहादुर महतो, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में बताई गई है। वहीं, पांच घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। उनकी स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बस किस वजह से अनियंत्रित हुई और हादसे के समय उसकी रफ्तार कितनी थी। घटनास्थल और आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

छठिहार की खुशियां मातम में बदलीं
जिस घर में परिवार और आसपास के लोग खुशी के मौके पर एकत्र हुए थे, वहीं कुछ ही मिनटों में मातम पसर गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। एक तरफ समारोह की तैयारियां थीं, दूसरी तरफ सड़क पर हुए हादसे ने कई परिवारों से उनके अपनों को छीन लिया। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और हादसे की वास्तविक वजह सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार