महामाया मंदिर के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, एट्रोसिटी एक्ट के तहत भाजपा नेत्री समेत चार आरोपी पर FIR दर्ज, भेजे गए जेल

महामाया मंदिर के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, एट्रोसिटी एक्ट के तहत भाजपा नेत्री समेत चार आरोपी पर FIR दर्ज, भेजे गए जेल

बिलासपुर : जिले के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास चोरी के एक पुराने मामले को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना से जुड़े अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और चर्चा में आ गया।

पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत की जांच के बाद एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं जोड़ते हुए भाजपा नेत्री रेहाना बेगम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

22 अगस्त को चोरी के संदेह से शुरू हुआ विवाद

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त को मां महामाया मंदिर के मुख्य द्वार के पास स्थित दुकानों में चोरी के संदेह को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महिला मंडल की महामंत्री रेहाना बेगम और दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। पहले दिन सामने आए वीडियो में रेहाना बेगम एक व्यक्ति को चप्पल से मारती नजर आईं। इसके बाद दूसरे दिन सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रेहाना बेगम के साथ मारपीट होती दिखाई दी। दोनों वीडियो सामने आने के बाद मामला रतनपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

जातिगत गाली और चप्पल से मारपीट का आरोप

मामले में तुषार पटेल के जीजा ईश्वर प्रधान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रेहाना बेगम और उनके साथ आए लोगों ने जातिगत गाली-गलौज की तथा चप्पल से मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेहाना बेगम, भागवत उर्फ रिहान, शेरू और मोंटी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ीं। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दूसरे पक्ष पर भी मारपीट के आरोप

वहीं रेहाना बेगम ने भी दूसरे पक्ष के लोगों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोंटी धीवर के फोन करने पर वह मौके पर पहुंची थीं। वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उनके बाल पकड़े गए, हाथ-मुक्कों से हमला किया गया और हाथ मरोड़ते हुए धमकी भी दी गई। इस शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा के खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद मुचलके पर जमानत दे दी।

एक सप्ताह पुरानी चोरी की घटना से जुड़ा विवाद

दूसरे पक्ष से जुड़े होटल संचालक तुषार पटेल का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले दुकान से सामान चोरी हुआ था। शनिवार को करिया उर्फ मनोज से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान मोंटी ने रेहाना बेगम को मौके पर बुलाया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। तुषार पटेल के अनुसार, विवाद के दौरान रेहाना बेगम ने चप्पल से मारपीट की, जबकि भागवत उर्फ रिहान, शेरू और मोंटी पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

भाजपा के भीतर गुटबाजी की भी चर्चा

इस पूरे घटनाक्रम के बाद रतनपुर में भाजपा से जुड़े दो गुटों के बीच तनाव और आपसी विवाद की चर्चा तेज है। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास हुई इस घटना के वीडियो वायरल होने से मामला राजनीतिक रूप से भी सुर्खियों में आ गया है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर दर्ज मामलों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग