Ballia News: एक पैर से 400 मीटर का सफर… 7 साल की रागिनी रोज ऐसे पहुंचती है स्कूल, हौसले के आगे बेबस हुई मुश्किलें,देखे वीडियो

Ballia News: एक पैर से 400 मीटर का सफर… 7 साल की रागिनी रोज ऐसे पहुंचती है स्कूल, हौसले के आगे बेबस हुई मुश्किलें,देखे वीडियो

बलिया: स्कूल जाने की उम्र में जहां बच्चों के हाथों में किताबें और कंधों पर बस्ता होता है, वहीं बलिया की सात साल की रागिनी राजभर हर दिन अपने हौसले को सहारा बनाकर स्कूल पहुंचती है। सड़क हादसे में एक पैर गंवाने के बावजूद उसने पढ़ाई का सपना नहीं छोड़ा। अब वह अपने एक पैर के सहारे कच्चे-पथरीले रास्ते पर छलांग लगाते हुए रोज प्राथमिक विद्यालय दिघेड़ा पहुंचती है।

घर से स्कूल की दूरी महज करीब 400 मीटर है, लेकिन रागिनी के लिए यह रास्ता आसान नहीं है। उसे एक पैर पर लगातार कूदते हुए आगे बढ़ना पड़ता है। रास्ते में थकान हावी होती है तो वह कुछ देर रुकती है, सांस सामान्य करती है और फिर अपने बस्ते के साथ स्कूल की ओर निकल पड़ती है। उसकी यह दिनचर्या अब गांव में चर्चा का विषय बन गई है।

हादसे ने बदली जिंदगी, लेकिन पढ़ने की चाह नहीं
रागिनी की मां बबीता के मुताबिक, जब रागिनी छोटी थी, तब इलाज के लिए उसे बलिया ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हलधरपुर के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बच्ची का पैर बुरी तरह घायल हो गया। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसका एक पैर काटना पड़ा। इस हादसे ने परिवार के सामने नई मुश्किलें खड़ी कर दीं। पिता देवेंद्र राजभर मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। सीमित आमदनी के कारण परिवार के लिए कृत्रिम पैर या आने-जाने में मदद करने वाले साधन का इंतजाम करना आसान नहीं था।

Read More LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश

दूसरे बच्चों को स्कूल जाते देखती थी, फिर खुद निकली
रागिनी के लिए सबसे मुश्किल दौर वह था, जब वह आसपास के बच्चों को रोज स्कूल जाते देखती थी। शुरुआत में माता-पिता कभी समय निकालकर उसे गोद में लेकर स्कूल छोड़ आते थे। लेकिन मजदूरी के कारण वे हमेशा उसके साथ नहीं रह सकते थे। बताया जाता है कि दूसरे बच्चों को किताब-बस्ता लेकर स्कूल जाते देखकर रागिनी कई बार भावुक हो जाती थी। आखिरकार उसने किसी के इंतजार के बजाय खुद स्कूल जाने का रास्ता तलाश लिया। उसने एक पैर पर संतुलन बनाकर कूदते हुए स्कूल पहुंचना शुरू कर दिया। अब पढ़ाई के लिए उसका यही संघर्ष उसकी पहचान बन गया है।

Read More Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक

 

Tags:

Latest News

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ? क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना