CG Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, उप संचालक से DPO तक बदले पद; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

CG Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, उप संचालक से DPO तक बदले पद; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग ने दो दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में संचालनालय स्तर के अधिकारियों के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और सहायक संचालक स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक, स्थानांतरित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा।

संचालनालय में बदले कई अधिकारियों के प्रभार
तबादला आदेश में मुख्यालय स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जगरानी एक्का को संचालनालय महिला एवं बाल विकास में प्रभारी संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, अजय शर्मा और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप संचालक के रूप में संचालनालय में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा श्रुति नेरकर को रायपुर स्थित राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र में उप संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलों में DPO की जिम्मेदारियों में बदलाव
जिला स्तर पर भी विभाग ने कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। अशोक पांडेय को दुर्ग का जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है, जबकि वरुण नागेश को गरियाबंद और राजकुमार जाम्बुलकर को राजनांदगांव DPO की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रभारी DPO के तौर पर लुपेन्द्र महिनाग को धमतरी, ऋतीश कुमार टंडन को बेमेतरा, अतुल दाण्डेकर को सक्ती और अनुकूल पांडेय को जशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

तत्काल संभालना होगा नया प्रभार
विभागीय आदेश के अनुसार, नई पदस्थापना पाने वाले अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है, क्योंकि जिला स्तर पर DPO की भूमिका आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण कार्यक्रमों, महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं और विभागीय गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण होती है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब संबंधित जिलों में विभागीय योजनाओं और कामकाज की कमान नई टीम के हाथ में होगी।

Read More पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली

Tags:

Latest News

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ? क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना