रानू हत्याकांड: कोरबा में घर की दहलीज पर कत्ल, पुलिस की गश्त के दावों की खुली पोल, अब भी कातिल फरार

रानू हत्याकांड: कोरबा में घर की दहलीज पर कत्ल, पुलिस की गश्त के दावों की खुली पोल, अब भी कातिल फरार

कोरबा। दीपका के नागिन झोरखी में बीती कल शाम जो कुछ हुआ उसने पुलिसिया दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। 13 साल की मासूम रानू साहू को उसके ही घर में घुसकर अज्ञात हमलावर ने मौत के घाट उतार दिया। जब पूरा इलाका शाम की चहल-पहल में गुम था तब एक सुनेपन का फायदा उठा कर अज्ञात हत्यारे ने घर में घुसकर बच्ची का सिर भारी पत्थर से कुचल दिया। परिवार वाले जब शाम 7 बजे लौटे तो घर के आंगन में बेटी की खून से सनी लाश देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस की मुस्तैदी का आलम यह है कि वारदात के घंटों बाद भी कातिल पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है।

साहब के गश्ती दल को खबर तक नहीं लगी

कहने को तो दीपका पुलिस इलाके में शांति और सुरक्षा का दम भरती है लेकिन रानू की मौत ने इन खोखले दावों की असलियत सामने ला दी है। जिस वक्त हत्यारा मासूम पर वार कर रहा था और रानू अपनी जान बचाने के लिए चीख रही होगी तब शायद पुलिस की गश्ती गाड़ियां मुख्य सड़कों पर सायरन बजाकर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही थीं। गलियों के भीतर अपराधी किस कदर सक्रिय हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शाम के वक्त एक घनी बस्ती में हत्यारा आता है वारदात करता है और बड़े आराम से निकल जाता है। पुलिस की खुफिया विंग और बीट के सिपाही क्या सिर्फ कागजों पर ही तैनात हैं।

Read More डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त

खून के धब्बे और बिखरी चूड़ियां बयां कर रही हैं नृशंस हत्या की कहानी 

Read More जर्मनी जाने से पहले लगा लाखों का झटका! फेसबुक पर मिली रूम बुकिंग, पैसे मिलते ही गायब हुए कथित ठग

घटना का दृश्य इतना भयावह था कि उसे देखकर कलेजा कांप जाए। कमरे के फर्श पर रानू का शव पड़ा था और चारों तरफ खून की धार बह रही थी। हमलावर ने किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर इतने प्रहार किए कि मासूम का चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया। फर्श पर गिरे बर्तन और रानू के संघर्ष के निशान बता रहे थे कि उसने आखिरी सांस तक मौत को मात देने की कोशिश की होगी। परिजन बदहवास हैं और बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उनकी बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह घर में अकेली थी।

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू का सीधा जवाब जांच जारी है

घटना के बाद हमेशा की तरह पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और साक्ष्य जुटाने की रस्म अदायगी शुरू की। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से जांच कर रहे हैं लेकिन सवाल यह है कि यह जांच कब पूरी होगी। स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। गांव वालों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती की वजह से अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं।

सूत्र बताते हैं कि पुलिस कुछ पुराने

अपराधियों को उठाकर पूछताछ तो कर रही है लेकिन ठोस कामयाबी अब तक हाथ नहीं लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कहा कि जब अपराधी को पता था कि रानू घर में अकेली है तो साफ है कि उसने पहले रेकी की थी। क्या पुलिस को ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधि की भनक तक नहीं थी। फिलहाल पूरे इलाके में मातम और आक्रोश है और लोग सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

Tags:

Latest News

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार
साइबर ठगों की रकम खपाने का खेल बेनकाब, म्यूल बैंक खाते का मालिक गिरफ्तार
‘मुस्कुराइए, अब आप भारत के नागरिक हैं’, 319 लोगों को नागरिकता देते हुए बोले गुजरात के डिप्टी सीएम
अब ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, IRCTC ने QCI से मिलाया हाथ
जर्मनी जाने से पहले लगा लाखों का झटका! फेसबुक पर मिली रूम बुकिंग, पैसे मिलते ही गायब हुए कथित ठग
ट्रेनों के पेंट्रीकार में गड़बड़ियों का खुलासा, रेलवे की छापेमारी से मचा हड़कंप
CG News: पूर्व सरपंच के निवास पर छापेमारी, बेटे के कब्जे से सागौन के 31 नग बरामद
CG News छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: देह व्यापार के मामले में दोष साबित करने के लिए क्या जरूरी? राज्य सरकार की अपील खारिज
CG Education News: चुनावी जिम्मेदारी के बीच स्कूलों की पढ़ाई पर सवाल, SIR ड्यूटी से बढ़ी शिक्षकों की मुश्किलें
CG News: रायपुर में आज महिला क्रिकेट का ऐतिहासिक मुकाबला, स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया