कमिश्नरी के बाद पहली हत्या से दहला रायपुर, चाकू मारकर युवक की ली जान, कानून-व्यवस्था पर खड़े हुए बड़ा सवाल

कमिश्नरी के बाद पहली हत्या से दहला रायपुर, चाकू मारकर युवक की ली जान, कानून-व्यवस्था पर खड़े हुए बड़ा सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद पहली हत्या की वारदात सामने आई है। गुरुवार शाम अर्जुन नगर की समता कॉलोनी स्थित हाथीराम मंदिर चौक के पास एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमला रामनगर इलाके में किया गया था। हमलावरों ने दुर्गेश की जांघ में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जान बचाने की कोशिश में दुर्गेश रेलवे पटरी पार कर समता कॉलोनी की ओर भागा, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हाथीराम मंदिर चौक के पास ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में शहरभर में दबिश दी जा रही है।

Read More पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित

गौरतलब है कि कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के महज कुछ ही दिनों के भीतर हुई इस हत्या ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले में कितनी तेजी से आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।

Read More प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी