रायपुर ड्रग्स केस: हेरोइन और एमडीएमए के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन निश्चय’ में बड़ी सफलता

रायपुर ड्रग्स केस: हेरोइन और एमडीएमए के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन निश्चय’ में बड़ी सफलता

रायपुर। नववर्ष से पहले राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) और एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नए साल की पार्टियों में ड्रग्स खपाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

टिकरापारा में हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने पहली कार्रवाई टिकरापारा थाना क्षेत्र में की। पुलिस ने कमल विहार सेक्टर-04 स्थित शिव मंदिर के पास से आरोपी मनीष रोचलानी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.60 लाख बताई जा रही है।

क्लब और फार्म हाउस पार्टियों में करने वाला था सप्लाई
जांच में सामने आया कि आरोपी यह नशा पंजाब से लेकर आया था और नववर्ष के दौरान आउटर इलाकों के फार्म हाउस और क्लब पार्टियों में सप्लाई करने की योजना बना रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी लूट के एक मामले में जेल जा चुका है।

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

पंडरी में अंतर्राज्यीय एमडीएमए तस्कर गिरफ्तार
दूसरी बड़ी कार्रवाई थाना पंडरी क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने राजस्थान से आए एक अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर कैलाश बिश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 23.82 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, तीन मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड और 1,900 नकद बरामद किए गए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नए साल की पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई के इरादे से रायपुर पहुंचा था। उसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read More 500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत सख्त निगरानी
रायपुर पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत ड्रग्स तस्करों के बदलते पैटर्न पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब तस्कर शहरी इलाकों की बजाय आउटर क्षेत्रों, फार्म हाउस पार्टियों और निजी आयोजनों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई और सख्त निगरानी से उनके नेटवर्क की परतें लगातार उजागर की जा रही हैं। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच