रायपुर ब्रेकिंग: कलिंगा यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र की संदिग्ध मौत, चार मंजिला इमारत से गिरा, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर ब्रेकिंग: कलिंगा यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र की संदिग्ध मौत, चार मंजिला इमारत से गिरा, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। नवा रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें नाइजीरियन मूल के छात्र सैम की चार मंजिला इमारत से गिरने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

विवाद और कथित बदसलूसी के बाद घटना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद और कथित बदसलूसी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि विदेशी मूल की एक छात्रा के साथ कथित बदसलूसी के दौरान उसका बॉयफ्रेंड मौके पर पहुंचा। विवाद बढ़ने और माहौल तनावपूर्ण होने के बाद सैम कथित तौर पर चार मंजिला इमारत की छत से गिर गया।

पुलिस की तत्काल कार्रवाई
मंदिर हसौद थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में शामिल नोई नामक युवक और उसकी महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सैम की मौत गिरने के कारण हुई। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता

यूनिवर्सिटी में तनाव और जांच जारी
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय अन्य मौजूद लोगों की क्या भूमिका रही और विवाद किन परिस्थितियों में बढ़ा। यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी विस्तृत जानकारी ली जा रही है। इस घटना के बाद कैंपस में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Read More Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच