नए साल की पार्टी में अफीम खपाने की तैयारी नाकाम, रायपुर पुलिस ने 1.07 किलो अफीम के साथ आरोपी को दबोचा

नए साल की पार्टी में अफीम खपाने की तैयारी नाकाम, रायपुर पुलिस ने 1.07 किलो अफीम के साथ आरोपी को दबोचा

रायपुर। राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न से पहले नशे के सौदागरों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 1.075 किलोग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो नए साल के आयोजनों में अफीम की सप्लाई करने की फिराक में था।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को बीते गुरुवार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के पार्थिवी प्रोविन्स के आगे सड़क किनारे एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने की तैयारी में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को मौके से दबोच लिया।

आरोपी की पहचान
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलबाग सिंह, निवासी पार्थिवी प्रोविन्स, सरोना, डी.डी. नगर, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई।

Read More CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम

पूछताछ में करता रहा गुमराह
अफीम के संबंध में पूछताछ के दौरान आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

जब्त सामग्री
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.075 किलोग्राम अफीम और 1 मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख बताई जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 613/25, धारा नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का सख्त संदेश
नए साल के मद्देनज़र रायपुर पुलिस नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर नशे की सप्लाई शहर में नहीं होने दी जाएगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच