छत्तीसगढ़ में ICICI बैंक से 1.62 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपी को लिया हिरासत में, मनी म्यूल नेटवर्क की जांच तेज

छत्तीसगढ़ में ICICI बैंक से 1.62 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपी को लिया हिरासत में, मनी म्यूल नेटवर्क की जांच तेज

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर अपराध की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है, जहां ICICI बैंक की चांपा शाखा से 1.62 करोड़ रुपए की अवैध ट्रांजैक्शन पकड़ी गई। पुलिस ने इस मामले में सक्ती जिले से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर मनी म्यूल नेटवर्क का हिस्सा थे। प्राथमिक पूछताछ में इस नेटवर्क के पीछे छिपे बड़े गिरोह के संकेत मिले हैं। मामले की जांच अब और गहराई से की जा रही है।

यह मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, ICICI बैंक की चांपा शाखा से 1.62 करोड़ रुपए का अवैध ट्रांजैक्शन पकड़ा गया। इसके अलावा 100 से अधिक संदिग्ध खातों की पहचान हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपी मनी म्यूल के माध्यम से फर्जी खातों का इस्तेमाल करते थे। इन खातों के जरिए वे अवैध रकम को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करते थे। इस पूरे मामले में पुलिस ने पंकज कुमार खूंटे, बलराम यादव और हरीश यादव को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

SDPO यदुमणि सिदार का कहना है कि समन्वय पोर्टल के जरिए साइबर सेल को अवैध ट्रांजैक्शन के बारे शिकायत मिली थी। जिसके बाद चांपा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। तीन केस में 1.62 करोड़ का ट्रांजैक्शन पाया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी किसके लिए काम करते थे, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More 12 साल की छात्रा के साथ कथित दुराचार के प्रयास मामले में प्रधानपाठक को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत

मनी म्यूल (Money Mule) एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो आपराधिक समूहों को उनके अवैध रूप से कमाए पैसे को वैध बनाने में मदद करने के लिए अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करने देता है। यह व्यक्ति या तो जानते हुए या अनजाने में, एक तीसरे पक्ष से पैसे प्राप्त करता है और फिर उन्हें दूसरे खाते में स्थानांतरित कर देता है या नकद निकालकर किसी और को दे देता है।

Read More रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी

Latest News

तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार
महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज
बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज
आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ
रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर