बेटे को परेशान करने के आरोप पर भड़का विवाद, बाम्बे आवास में दो पक्षों के बीच मारपीट

बेटे को परेशान करने के आरोप पर भड़का विवाद, बाम्बे आवास में दो पक्षों के बीच मारपीट

बिलासपुर : कोनी थाना क्षेत्र के बाम्बे आवास में बेटे को परेशान करने के आरोप ने दो परिवारों के बीच विवाद खड़ा कर दिया। देखते ही देखते गाली-गलौज और धमकी का मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग कहानी बताई है। एक पक्ष ने बेटे को परेशान करने पर विरोध जताने के दौरान हमला किए जाने का आरोप लगाया है, तो दूसरे पक्ष ने शराब पीने के लिए रुपये मांगने और इनकार करने पर मारपीट किए जाने की शिकायत की है।

काम पर निकलते समय हुआ विवाद, डंडे से हमले का आरोप

बाम्बे आवास निवासी अमित छाबड़ा (43) ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसी ब्लॉक में रहने वाला लेखराम कश्यप वहां पहुंचा। उसने अपने बेटे प्रकाश को परेशान करने का आरोप लगाते हुए अमित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। अमित के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लेखराम ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, थप्पड़ और डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में अमित के दाहिने पैर, पीठ और कमर में चोटें आईं। घटना के गवाह के रूप में पुष्कर छाबड़ा और ओम जायसवाल का नाम शिकायत में बताया गया है।

Read More डीएसपी पर आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक पर 24 घंटे में 3 FIR; रेस्टोरेंट और कार बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी

दो हजार रुपये मांगने और शराब पिलाने का दबाव बनाने की शिकायत

Read More दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, युवक चंदू देवांगन की हत्या; दो नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

वहीं, प्रकाश कश्यप (28) ने पुलिस को दी शिकायत में घटना की अलग कहानी बताई है। उसके अनुसार 9 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह घर के पास बैठा था। इसी दौरान अमित छाबड़ा, पुष्कर छाबड़ा और राकेश यादव वहां पहुंचे। प्रकाश का आरोप है कि तीनों ने उससे शराब पीने के लिए दो हजार रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस हमले में उसके कान और कंधे में चोट आई।

दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल, दोनों पक्षों ने कोनी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट की घटना में किसकी क्या भूमिका थी। 

Tags:

Latest News

Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई
बेटे को परेशान करने के आरोप पर भड़का विवाद, बाम्बे आवास में दो पक्षों के बीच मारपीट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई को देंगे श्रद्धांजलि, शाम को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस
संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, बुजुर्ग पिता पर पहले किया हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग
जल संसाधन विभाग में...करो घोटाला, पाओ प्रमोशन: विभाग की नई पदस्थापना सूची को लेकर छिड़ा विवाद....
दीपावली पर शराब बिक्री का टूटा रिकॉर्ड, पांच दिन में 546 करोड़ रुपये की शराब गटक गए लोग
यूपी चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव! CM मोहन यादव संभालेंगे यादव वोटर्स को साधने की कमान, 70 से ज्यादा रैलियों की तैयारी
सिंडिकेट से पैसा खाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने 4 अफसरों को भेजा नोटिस; दिल्ली तलब
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की रफ्तार पर लगा ब्रेक; पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ सकता है रात का तापमान
छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड: पुरानी रंजिश में ममेरे भाई ने की महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर से सक्ती तक ठगी का जाल! DSP विवाद से चर्चा में आए दीपक वर्मा पर तीन और FIR, करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक बरी, महिला की अपील खारिज