रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 25.175 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख 92 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने मोबाइल फोन समेत कुल 5 लाख 82 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा के संबलपुर से गांजा खरीदकर ट्रेन के जरिए रायगढ़ पहुंचे थे। यहां से उनकी महाराष्ट्र के पुणे जाने की तैयारी थी। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहक तलाश रहे थे तस्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिव मंदिर के पास कुछ युवक गांजा लेकर बैठे हैं। वे गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन युवकों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बैग और ट्रॉली बैग से 20.434 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई है। इसके साथ ही तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई है।

Read More गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वन विभाग के उप रेंजर से मारपीट, जातिसूचक गाली देने और वर्दी फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमोल बबन धोत्रे (29), सागर लक्ष्मण गायकवाड़ (18) और शुभम नंदू गुंजाल (23) के रूप में हुई है। तीनों महाराष्ट्र के पुणे के निवासी बताए गए हैं।

Read More नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!

मोटरसाइकिल स्टैंड के पास भी पकड़े गए दो आरोपी

गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दूसरी कार्रवाई रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास की। यहां से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, जिनमें इम्तियाज रफिक ईनामदार (21) और 16 साल 2 महीने का एक नाबालिग शामिल है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 4.741 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 92 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये है।

इस तरह दोनों अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 25.175 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कुल अनुमानित कीमत 4.92 लाख रुपये है।

संबलपुर से गांजा लाकर पुणे ले जाने की थी तैयारी

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के संबलपुर से गांजा खरीदकर ट्रेन के माध्यम से रायगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के पुणे जाना था। आरोपियों के मुताबिक, यात्रा के दौरान खर्च निकालने के लिए वे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

पुलिस अब इस पूरे मामले में गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। नाबालिग के मामले में किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्त चेतावनी

रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों के आसपास तस्करों की सक्रियता सामने आने के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags:

Latest News

नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तूफान अकवान के असर से बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड
रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट
39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में