हैवानियत की हदे पार! महिला से चलती ट्रेन में गैंगरेप, बाहर फेंका, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

हैवानियत की हदे पार! महिला से चलती ट्रेन में गैंगरेप, बाहर फेंका, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

हैवानियत की हदे पार! महिला से चलती ट्रेन में गैंगरेप, बाहर फेंका, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

रेलवे और स्थानीय प्रशासन को हिला कर रख दिया है. महिला को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है.

पानीपत: हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के साथ चलती ट्रेन में गैंगरेप किया गया. यही नहीं रेप के बाद महिला को उसी ट्रेन से फेंक भी दिया. इस मामले ने रेलवे और स्थानीय प्रशासन को हिला कर रख दिया है. महिला को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है. रेलवे ट्रैक पर पड़े घायल अवस्था में जब महिला मिली, तो उसके पैर का एक हिस्सा भी कटा हुआ था.

घटना के बाद पानीपत पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू की है और एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. पुलिस की एक टीम जांच के लिए सोनीपत पहुंची है, जहां पर यह आशंका जताई जा रही है कि महिला को ट्रेन से फेंकने की घटना वहीं के पास की हो सकती है. इस केस की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की तीन टीमों को भी जांच में शामिल किया गया है.

सोनीपत रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों की हलचल बढ़ गई है. पुलिस आसपास की दुकानों और स्थानीय लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि घटना से संबंधित कोई सुराग मिल सके. इसके अलावा, रेलवे ट्रैक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, जिससे घटना के समय ट्रेन की स्थिति और संदिग्धों की पहचान की जा सके.

Read More रतनपुर में आधी रात लूट, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, महामाया चौक पर डंडा दिखाकर युवक से लूटे रुपये, ऑटो और नकदी जब्त

जांच के दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी भी सामने आया है, जिसने बताया कि उसने महिला की रोने की आवाज सुनी थी, जिसके बाद वह रेलवे ट्रैक की तरफ गया और महिला को गंभीर हालत में देखा. महिला की स्थिति देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है, और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read More बिलासपुर की सड़कों पर ‘जान हथेली पर’! एक बाइक पर 5 छात्र, बिना हेलमेट स्टंट; VIDEO ने मचाया हड़कंप

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम