BJP को बड़ा झटका? के. अन्नामलाई ने पार्टी नेतृत्व को सौंपा इस्तीफा, अटकलों का दौर तेज

BJP को बड़ा झटका? के. अन्नामलाई ने पार्टी नेतृत्व को सौंपा इस्तीफा, अटकलों का दौर तेज

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई को लेकर बड़ी राजनीतिक चर्चा सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्नामलाई ने आज दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, अन्नामलाई ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर पांच पन्नों का इस्तीफा पत्र सौंपा है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इस्तीफे की वजह और आगे की राजनीतिक दिशा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

के. अन्नामलाई पिछले कुछ वर्षों में तमिलनाडु की राजनीति में BJP के प्रमुख चेहरों में गिने जाते रहे हैं। राज्य में पार्टी के संगठन विस्तार और आक्रामक राजनीतिक रणनीति के कारण उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई थी। फिलहाल, पार्टी नेतृत्व की ओर से किसी औपचारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इस्तीफा स्वीकार किया जाता है, तो इसका असर तमिलनाडु की राजनीति और BJP के संगठनात्मक समीकरणों पर पड़ सकता है।

Read More जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल