ममता का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: ‘जेल भेजना है तो भेज दो, लड़ाई नहीं छोड़ेंगे’

ममता का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: ‘जेल भेजना है तो भेज दो, लड़ाई नहीं छोड़ेंगे’

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि यदि उन्हें धरना देने से रोका गया तो वे जहां रोकी जाएंगी, वहीं बैठकर विरोध दर्ज कराएंगी।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि 2 जून को TMC कार्यकर्ता बिना मंच, बिना माइक और बिना पुलिस अनुमति के भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोलकाता में प्रदर्शन नहीं करने दिया गया तो पार्टी दिल्ली में आंदोलन करेगी।

‘गिरफ्तार करना है तो कर लो’
ममता बनर्जी ने कहा कि वह गिरफ्तारी से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा, “अगर सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो कर ले, मैं इसके लिए तैयार हूं।” उन्होंने दावा किया कि पहले ही हजारों TMC कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा चुका है।

Read More पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा

BJP पर लगाए गंभीर आरोप
TMC सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि भाजपा विभिन्न तरीकों से उनकी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कुछ नेताओं को लालच दिया जा रहा है, जबकि कुछ को केंद्रीय एजेंसियों के जरिए दबाव में लाने की कोशिश की जा रही है। ममता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और इस अधिकार को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More Sonia Gandhi Citizenship Case: 1980 की वोटर लिस्ट में नाम, 1983 में मिली नागरिकता; दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट

दिल्ली में भी आंदोलन का संकेत
उन्होंने कहा कि यदि बंगाल में विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलती है, तो पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज उठाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि विपक्षी गठबंधन की आगामी बैठकों में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई की तैयारी
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी कानूनी विकल्पों पर भी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों के दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

बंगाल में बढ़ा राजनीतिक तापमान
धरना-प्रदर्शन को लेकर TMC और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में यह विवाद राज्य की राजनीति में और बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Latest News

कर्नाटक में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 21 समेत 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, प्रशासन ने दिलाई बकाया मजदूरी; सुरक्षित घर लौट रहे मजदूर कर्नाटक में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 21 समेत 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, प्रशासन ने दिलाई बकाया मजदूरी; सुरक्षित घर लौट रहे मजदूर
निजी अस्पताल में मरीजों के क्या हैं अधिकार? इलाज के बाद बिल से लेकर शव सौंपने तक जानिए जरूरी नियम, शिकायत के लिए 104 हेल्पलाइन
कानपुर में बीटेक के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, हॉस्टल के कमरे में मिला 19 वर्षीय यश का शव; जांच में जुटी पुलिस
त्रिपुरा में BSF की जमीन से हटाए गए 50 से ज्यादा अवैध कब्जे, जवानों पर हमले के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन
California Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी; कई फ्लाइट्स डायवर्ट
Ramayana Box Office Collection: दुनियाभर में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी रामायण, धुरंधर 2 को पछाड़ा; अब दंगल से मुकाबला
Bijapur News: भैरमगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 10 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का नया ठिकाना ब्रिटेन! श्रीलंका और वियतनाम से चल रहे पैनल, ED की जांच तेज
11 हजार वोल्ट के झूलते तार की चपेट में आई ट्रॉली, एक एकड़ की फसल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान
ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, शव उठाने से ग्रामीणों का इनकार
नवोदय की परीक्षा देने निकला था घर का इकलौता चिराग, रास्ते में मौत बनकर टूटा 11 हजार वोल्ट का तार
Chhattisgarh Delimitation: छत्तीसगढ़ में 90 से बढ़कर 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, लोकसभा की 17 सीटों का भी अनुमान