रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर: भाठागांव में मुरूम रोड ध्वस्त, विंध्यनगर के 4 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर: भाठागांव में मुरूम रोड ध्वस्त, विंध्यनगर के 4 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम की विभिन्न जोन टीमों ने भाठागांव और विंध्यनगर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त किया और आगे की गतिविधियों पर रोक लगा दी।

भाठागांव में अवैध प्लाटिंग पर निगम का एक्शन
नगर निगम जोन-6 की टीम ने वार्ड क्रमांक 61 स्थित भाठागांव के पहलवान वाटिका क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर की जा रही कथित अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, संबंधित भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी और पहुंच मार्ग के रूप में मुरूम रोड का निर्माण भी किया गया था।whatsapp-image-2026-06-01-at-51504-pm_1780381769 

शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से तैयार किए गए मुरूम रोड को काटकर बंद कर दिया, ताकि आगे प्लाटिंग का कार्य न बढ़ सके।

Read More मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल

विंध्यनगर में चार अवैध निर्माण ध्वस्त
इसी क्रम में नगर निगम जोन-1 की टीम ने यतियतनलाल वार्ड क्रमांक-4 के विंध्यनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार अवैध निर्माणों को हटाया। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक संबंधित निर्माण बिना आवश्यक स्वीकृति और निर्धारित प्रक्रिया के किए जा रहे थे। नियमानुसार नोटिस और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निगम ने अवैध हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई की।whatsapp-image-2026-06-01-at-73538-pm_1780381812

Read More Raipur News: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, दहेज में करोड़ों रुपये और कार मांगने की शिकायत पर FIR

अवैध निर्माणों पर जारी रहेगा अभियान
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध प्लाटिंग, अनधिकृत कॉलोनियों और बिना अनुमति निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि शहरी विकास नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल