सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त: गाजियाबाद में 3 अवैध मदरसे सील, कई संस्थानों को नोटिस

सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त: गाजियाबाद में 3 अवैध मदरसे सील, कई संस्थानों को नोटिस

गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में चर्चित सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कानून-व्यवस्था और सत्यापन अभियान के तहत आज प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित तीन मदरसों को सील कर दिया है। इसके अलावा कई अन्य संस्थानों को नोटिस जारी किए गए, जबकि कुछ स्थानों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए।

सत्यापन अभियान हुआ तेज
घटना के बाद गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से जिलेभर में सत्यापन अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 1600 से अधिक लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। साथ ही विभिन्न थानों में दर्ज अपराधियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और उन्हें नियमित रूप से थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में करीब 120 चिन्हित अपराधियों को बुलाकर भविष्य में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल न होने की शपथ दिलाई है।news-Updates---2026-06-02T140641.709-1780392406415_v

खोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
खोड़ा इलाके में अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

Read More Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए

आरोपी के मकान पर नोटिस
प्रशासन ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के परिवार के मकान पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मकान पर नोटिस चस्पा कर 15 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। प्रशासन का कहना है कि भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।WhatsApp-Image-2026-06-02-at-2.49.59-PM-1780392449012

Read More Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला

पीड़ित परिवार को सहायता
प्रशासन की ओर से मृतक सूर्या के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया है। वहीं विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि भी परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।news-Updates---2026-06-02T144211.701-1780392780366

जांच और कार्रवाई जारी
अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून के दायरे में रहकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल