लापता युवती की तलाश में पहुंची पुलिस, मकान में खुल गया देह व्यापार का राज, कवर्धा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

लापता युवती की तलाश में पहुंची पुलिस, मकान में खुल गया देह व्यापार का राज, कवर्धा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

कवर्धा: Kawardha में एक लापता युवती की तलाश के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब घोठिया बायपास इलाके के एक मकान में कथित सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ। सिटी कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर मौके से तीन युवतियों और एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। शुरुआती पूछताछ में देह व्यापार से जुड़े संकेत मिलने के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर निवासी एक युवती के लापता होने के बाद उसके परिजन कवर्धा पहुंचे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि युवती घोठिया बायपास स्थित एक मकान में मौजूद हो सकती है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। हालांकि तलाश की जा रही युवती वहां नहीं मिली, लेकिन अंदर मौजूद युवक और तीन युवतियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पकड़ी गई युवतियां कोरबा और बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मकान में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की जानकारी सामने आई है। मामले में संबंधित युवक और युवतियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप का माहौल है।

Read More आदिवासी हॉस्टल के टॉयलेट में छात्र खुदखुशी मामला , प्रिंसिपल सस्पेंड, मगर अब तक दर्ज नहीं हुई एफ़ाआई आर

थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि फिलहाल लापता युवती की तलाश जारी है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है और मोबाइल लोकेशन समेत तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। कवर्धा में सामने आए इस मामले ने शहर में चल रही अवैध गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Read More रतनपुर नगर पालिका में 1.68 करोड़ का टेंडर घोटाला: फर्जी कागजात वाले ठेकेदार पर मेहरबानी, अफसर दबाए बैठे हैं फाइलें

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध