महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...

महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...

रायपुर। एक तरफ महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े नारे हैं और दूसरी तरफ राजनांदगांव जिले का सोमनी थाना है। विडंबना देखिए, जिले की कमान एक तेज-तर्रार महिला एसपी के हाथों में है, लेकिन इसी जिले में 14 साल की एक बीमार नाबालिग के साथ सिस्टम ने जो सुलूक किया, वह न सिर्फ खौफनाक है बल्कि हमारे खोखले सिस्टम पर एक करारा तमाचा भी है।

यह कहानी शुरू होती है स्वास्थ्य विभाग के अति-ज्ञानी स्टाफ से और खत्म होती है खाकी की अति-सक्रियता पर।

पेट दर्द का इलाज कराने गए, प्रेग्नेंसी का तमगा दे दिया

Read More सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू

पूरी घटना सोमनी थाना क्षेत्र की है। 14 साल की एक नाबालिग बच्ची को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं के कारण तेज पेट दर्द था। घबराए हुए परिजन 25 मई को उसे सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। यहां के स्टाफ ने अपनी मेडिकल नॉलेज का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि बिना पुख्ता जांच के ही इस बीमार बच्ची को सीधे 'गर्भवती' घोषित कर दिया। परिजनों के तो मानो पैरों तले जमीन ही खिसक गई। लेकिन असली खेल तो इसके बाद शुरू हुआ।

Read More गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा

आधी रात को पुलिस का टॉर्चर.....

स्वास्थ्य केंद्र ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। अब हमारी पुलिस, जो असल अपराधियों को पकड़ने में भले ही कभी-कभी पसीना छोड़ दे, उसने एक बीमार बच्ची पर अपना पूरा सिंघम रूप दिखा डाला। सोमनी पुलिस ने रात 10 बजे बच्ची को उसके रिश्तेदार के घर से उठा लिया।

रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक थाने में बिठाकर बच्ची से थर्ड डिग्री  पूछताछ हुई। एक महिला कांस्टेबल ने ही महिला संवेदनाओं की धज्जियां उड़ाते हुए बच्ची का गला दबाया, मारपीट की और जमकर गालियां दीं। इस दौरान उस 14 साल की बच्ची से लगातार एक ही सवाल पूछा जाता रहा

बता, तूने किसके साथ..........

सुबह रिपोर्ट निगेटिव आई, तो सिस्टम का उतरा बुखार पुलिस रातभर एक बेगुनाह और बीमार बच्ची को मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ती रही। अगले दिन जब सच्चाई जांचने के लिए दोबारा टेस्ट कराया गया, तो रिपोर्ट निगेटिव आई। यानी बच्ची गर्भवती थी ही नहीं! वाह रे हमारा सिस्टम! आपकी एक चूक ने 14 साल की बच्ची के गले पर सूजन के निशान दे दिए और मन में जिंदगी भर का खौफ। सदमे में डूबी बच्ची ने पिछले दो दिनों से अन्न का एक दाना तक नहीं खाया है।

दबाव बढ़ा तो शुरू हुआ एक्शन का रूटीन ड्रामा

जब मामला तूल पकड़ने लगा और परिजनों ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर कलेक्टर और एसपी कार्यालय में शिकायत की, तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी। सीएमएचओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमनी CHC की मेडिकल ऑफिसर डॉ. मौन्या साहू को हटाकर बसंतपुर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल भेज दिया है (शायद वहां वे बेहतर डायग्नोसिस कर सकें!)।इधर, एसपी अंकिता शर्मा ने भी प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए सोमनी थाना प्रभारी अरुण नामदेव को लाइन अटैच कर दिया है और तुमड़ीबोड़ के प्रभारी दिलीप पटेल को सोमनी भेज दिया गया है।

 

 

Tags:

Latest News

दिल्ली से रायपुर तक कुर्सी की भूख या देशहित से खिलवाड़: 1946 की अड़ंगेबाजी से लेकर आज की सियासी रार का पूरा कच्चा-चिट्ठा दिल्ली से रायपुर तक कुर्सी की भूख या देशहित से खिलवाड़: 1946 की अड़ंगेबाजी से लेकर आज की सियासी रार का पूरा कच्चा-चिट्ठा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड की बैठक सम्पन्न
डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता