ऑपरेशन टेबल पर बात करते मरीज की मौत, अस्पताल सील

ऑपरेशन टेबल पर बात करते मरीज की मौत, अस्पताल सील

जांजगीर-चांपा: जिले के अनंत हॉस्पिटल पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगा है, जिसके बाद प्रशासन ने देर रात अस्पताल को सील कर दिया। 18 जून को सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की ऑपरेशन थिएटर में ले जाते ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले सब कुछ ठीक होने का भरोसा दिया था, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही ने उनकी जान ले ली।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक का इलाज पहले जिला अस्पताल में चल रहा था। ऑपरेशन की जरूरत होने पर उसे अनंत हॉस्पिटल रेफर किया गया था। परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने उनसे कहा था कि मरीज की हालत स्थिर है और ऑपरेशन के बाद वह पूरी तरह ठीक हो जाएगा। लेकिन ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें युवक की मौत की खबर दी।

मृतक की बहन ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, "हमें भरोसा दिया गया था कि हमारा भाई सुरक्षित है, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही ने हमारी दुनिया उजाड़ दी।" इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एक जांच टीम गठित की गई, जिसकी प्राथमिक रिपोर्ट में इलाज में गंभीर खामियां पाई गईं। इसी आधार पर देर रात प्रशासन ने अनंत हॉस्पिटल को सील कर दिया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More Raipur Fraud Case: रायपुर में हाई-प्रोफाइल ठगी का खुलासा, जाली नोटों के नाम पर 1.13 करोड़ लेकर फरार आरोपी; बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना