CG Crime News: जगदलपुर में ATM उखाड़ ले गए बदमाश, नहीं निकाल पाए कैश, सड़क पर छोड़कर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

CG Crime News: जगदलपुर में ATM उखाड़ ले गए बदमाश, नहीं निकाल पाए कैश, सड़क पर छोड़कर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एटीएम चोरी की एक सनसनीखेज कोशिश सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार स्थित एक एटीएम को रविवार देर रात बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने पूरी तैयारी के साथ एटीएम मशीन को उखाड़ दिया और उसमें रखी नकदी तक पहुंचने की कोशिश की। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद वे कैश बॉक्स नहीं खोल सके। आखिरकार बदमाश कैश बॉक्स को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी आज सुबह लोगों को तब हुई, जब उन्होंने एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त हालत में देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

मशीन उखाड़ी, लेकिन कैश तक नहीं पहुंच सके
प्रारंभिक जांच के अनुसार, बदमाश पहले एटीएम मशीन को उसके आधार से उखाड़कर बाहर ले आए। इसके बाद उन्होंने मशीन के भीतर रखे कैश बॉक्स को खोलकर पैसे निकालने की कोशिश की। माना जा रहा है कि कैश बॉक्स की मजबूत सुरक्षा प्रणाली के कारण आरोपी उसमें रखी नकदी तक नहीं पहुंच सके। काफी देर तक प्रयास करने के बाद जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो वे कैश बॉक्स को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। इस कारण एटीएम में मौजूद पूरी नकदी सुरक्षित बच गई।

CCTV फुटेज में कैद हुए संदिग्ध
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस उनकी पहचान करने और उनकी आवाजाही का रूट ट्रेस करने में जुटी है। इसके अलावा आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़ा कोई अहम सुराग मिल सके।

Read More जल संसाधन विभाग में बड़ा खेल: बेरोजगारों का हक छीना, हाईकोर्ट की रोक के बाद भी दागी अफसर को मलाईदार पोस्टिंग

पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात में कितने आरोपी शामिल थे और वे किस वाहन से मौके पर पहुंचे थे। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जुटा रही है, ताकि आरोपियों की संख्या और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा भी पुलिस ने किया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और एटीएम की निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Read More मलाई की भूख...मुख्य अभियंता से सेवानिवृत्त हुए अफसर 6 साल से निचले पद पर जमे, 18 पदोन्नत इंजीनियरों की पोस्टिंग अटकी

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

PCOD और प्रेग्नेंसी: PCOD के बावजूद बनी मां, आयुर्वेदिक इलाज के बाद नेचुरली कंसीव करने की बताई कहानी PCOD और प्रेग्नेंसी: PCOD के बावजूद बनी मां, आयुर्वेदिक इलाज के बाद नेचुरली कंसीव करने की बताई कहानी
Plants on Terrace Vastu: छत पर गमले रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम, इन दिशाओं में पौधे रखना माना जाता है बेहतर
वीडियो...मंत्री के PA की दादागिरी: गाड़ी पर टोल बूम गिरा तो बौखलाया, हाथ जोड़कर माफी मांगते कर्मचारी को जड़े 5 थप्पड़
दबेना एनीकट 'डीजल' घोटाला: 95 रु का डीजल 152 में ! सरकारी खजाने से ठेकेदार पर लुटाए 27 लाख, भंडाफोड़ हुआ तो 24 लाख वापस; कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई.....
निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी मामला हाईकोर्ट सख्त: महिला उत्पीड़न पर पुलिस विभाग से शपथ पत्र के साथ सात दिन में मांगा जवाब  
पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच