खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म,  3 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : घर लौट रही महिला को युवकों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने सड़क किनारे खेत में ले जाकर साड़ी से महिला का हाथ-पैर बांध दिया और बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया।

महिला ने आरोप लगाया हैं कि वारदात के बाद युवकों ने उसके ऊपर पेशाब भी किया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए।

48 साल की पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है, क्योंकि वे उसी के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रघुनानगर थाना क्षेत्र का है।

Read More सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

खेत जुताई का पैसा देकर आ रही थी घर 

Read More गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा

पीड़िता शनिवार शाम को खेत की जुताई का पैसा देकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में मिले तीन युवक तुलसीदास साहू, चरकू साहू और राजकुमार खेरवार  उसे जबरन पकड़कर खेत में ले गए। आरोपियों ने महिला का हाथ-पैर उसकी साड़ी से बांध दिए और उसके साथ गैंगरेप किया।

पीड़ित पर किया पेशाब 

आरोप है कि युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला पर पेशाब कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के एक व्यक्ति ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। 

पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली, क्योंकि वे उसी गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां अक्सर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है।

इस मामले में बलरामपुर के एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि महिला शनिवार शाम अकेले घर लौट रही थी। तभी तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग