रायपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक! कारोबारी की कार तोड़ी, बीच सड़क की मारपीट और सोने की चेन लूटने का आरोप

रायपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक! कारोबारी की कार तोड़ी, बीच सड़क की मारपीट और सोने की चेन लूटने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक कारोबारी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की गई। आरोप है कि बदमाशों ने पहले कारोबारी की कार का शीशा तोड़ा, फिर उसे बाहर निकालकर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला किया। मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन भी लूट ली गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

लालपुर ब्रिज के नीचे हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, घटना लालपुर ब्रिज के नीचे की है। बताया जा रहा है कि कारोबारी अपनी कार से गुजर रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसकी कार पर पत्थर फेंककर पीछे का शीशा तोड़ दिया। अचानक हुए हमले के बाद जैसे ही कारोबारी कार से बाहर निकला, आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने डंडे, लोहे की सरिया और हथौड़े जैसे हथियारों से उसकी पिटाई की। हमले के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बचाने पहुंचे साथियों से भी मारपीट
आरोप है कि जब कारोबारी के साथ मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान कारोबारी के गले से सोने की चेन भी कथित तौर पर छीन ली गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी और उसके साथियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी चिकित्सकीय जांच कराई गई है और पुलिस ने उनके बयान भी दर्ज किए हैं।

Read More अमृतसर से चिट्टा लाकर बिलासपुर में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस

वायरल वीडियो से जुटाए जा रहे सुराग
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मारपीट की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के साथ उसका मिलान किया जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Read More ओडिशा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, जमीन में ड्रम गाड़कर छिपाया था 90 किलो गांजा; दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में बढ़ते अपराधों ने बढ़ाई चिंता
रायपुर में पिछले कुछ समय से मारपीट, चाकूबाजी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं के कई मामले सामने आए हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े होने वाली वारदातों से आम नागरिकों और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जा रही है।

Tags:

Latest News

धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा
कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश
मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल
सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नया विवाद, आधी रात को प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची तकनीकी टीम
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! ओवरस्पीडिंग चालान पर गडकरी का बड़ा ऐलान
वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ की हुंकार, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त
रायपुर में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस की बढ़ेगी पेट्रोलिंग
भाजपा को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ विधायक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जेल में था निरीक्षक, विभाग ने सुने बिना थमा दिया बर्खास्तगी का फरमान, हाई कोर्ट ने किया निरस्त