छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 129 अफसरों का तबादला: 37 ASP और 92 DSP को मिली नई पोस्टिंग, देखें आदेश

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 129 अफसरों का तबादला: 37 ASP और 92 DSP को मिली नई पोस्टिंग, देखें आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत 37 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 92 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह दी गई है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से लागू रहेगी।

इस स्थानांतरण प्रक्रिया में मुख्यमंत्री सुरक्षा से लेकर कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी, सीएसपी और एसडीओपी प्रभावित हुए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, मैदानी और प्रशासनिक पदों पर अधिकारियों के प्रभार में यह परिवर्तन किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर पर परिवर्तन:

Read More डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल

 

Read More त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग में कई अधिकारियों को नई जगह दी गई है:

 ओ.पी. शर्मा (सेनानी, 4थी वाहिनी, छसबल माना रायपुर) को पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा (रायपुर) के पद पर पदस्थ किया गया है।

 शोभराज अग्रवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर एएसपी (शहर) जिला दुर्ग का प्रभार दिया गया है।

 राजेन्द्र प्रसाद भैया (एएसपी, पुलिस मुख्यालय) को पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस. मैनपाट भेजा गया है।

 सुखनंदन राठौर (एएसपी शहर, दुर्ग) अब एएसपी बस्तर (जिला जगदलपुर) का कार्यभार संभालेंगे।

 संतोष महतो को सेनानी, 5वीं वाहिनी छ.स.बल जगदलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 राम कुमार बर्मन (एएसपी जिला दन्तेवाड़ा) को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) रायपुर नगरीय नियुक्त किया गया है।

 गायत्री सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, ए.एन.टी.एफ. (पुलिस मुख्यालय रायपुर) बनाया गया है।

इनके अलावा सुप्रतिभा तिवारी (बिलासपुर), उमेश कुमार कश्यप (पुलिस मुख्यालय), चंद्रकांत गवर्ना (बालोद), रितेश चौधरी (सरगुजा) और खोमन लाल सिन्हा (बलौदाबाजार) सहित अन्य अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और CSP के प्रभार बदले:

उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग की सूची में मैदानी अनुविभागीय अधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ है:

  स्नेहिल साहू (अनुविभागीय अधिकारी, सारंगढ़) को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) रायपुर नगरीय भेजा गया है।

 निशांत पाठक को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) भिलाई (जिला दुर्ग) पदस्थ किया गया है।

 देवांश सिंह राठौर

को पुरानी बस्ती रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग का प्रभार मिला है।

 तिलेश्वर प्रसाद यादव को सीएसपी कोतवाली (जिला बिलासपुर) नियुक्त किया गया है।

 

परमेश्वर तिलकवार को सीएसपी सिविल लाइन (जिला बिलासपुर) का प्रभार मिला है।

 राहुल कुमार उईके सीएसपी रायगढ़ (जिला रायगढ़) का कार्यभार संभालेंगे।

इस प्रशासनिक प्रक्रिया के अंतर्गत सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ कई डीआरजी और ऑप्स (Ops) अधिकारियों को भी मैदानी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के रूप में नई जगह दी गई है। शासन ने निर्देशित किया है कि स्थानांतरित अधिकारी तत्काल अपनी नवीनपदस्थापना ग्रहण करें।

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका
Chhattisgarh Election News: चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिया तो गई चुनाव लड़ने की पात्रता, 40 उम्मीदवारों पर EC का एक्शन