बारात आई, मंडप सजा... लेकिन दुल्हन नहीं हुई विदा! पुलिस ने ऐन मौके पर रोकी शादी, जाने क्या है मामला

बारात आई, मंडप सजा... लेकिन दुल्हन नहीं हुई विदा! पुलिस ने ऐन मौके पर रोकी शादी, जाने क्या है मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाल विवाह का एक मामला उस समय सामने आया, जब शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घर में मंडप सज चुका था, बारात गाजे-बाजे के साथ पहुंच चुकी थी और विवाह की रस्में शुरू होने वाली थीं। इसी बीच मिली सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और 13 वर्षीय नाबालिग लड़की तथा 15 वर्षीय नाबालिग लड़के का विवाह रुकवा दिया। समय रहते हुई इस कार्रवाई से एक बाल विवाह टल गया। अधिकारियों ने दोनों परिवारों को बाल विवाह के कानूनी और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की चेतावनी भी दी।

एक-दूसरे को पसंद करते थे दोनों, परिजनों ने तय कर दी शादी
जानकारी के अनुसार, मामला चिमनीभठा वार्ड क्रमांक-14 का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का और लड़की एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों की इच्छा और लगातार जिद के बाद परिजनों ने सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार उनकी शादी कराने का फैसला कर लिया। निर्धारित तिथि पर शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। रिश्तेदार और मेहमान भी समारोह में शामिल होने पहुंच चुके थे। दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर पहुंच गया था और विवाह की रस्में शुरू होने ही वाली थीं।

एक सूचना ने रोक दी पूरी शादी
इसी दौरान किसी जागरूक व्यक्ति ने प्रस्तावित बाल विवाह की सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मानिकपुर चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। अचानक अधिकारियों और पुलिस को देखकर समारोह में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने सबसे पहले दोनों बच्चों की उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और नाबालिग होने की पुष्टि के बाद विवाह की प्रक्रिया तत्काल रुकवा दी।

Read More फेसबुक पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, शिकायत के बाद युवक पर FIR दर्ज

परिजनों को कानून और बच्चों के भविष्य के बारे में समझाया
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दोनों परिवारों को बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा भविष्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। टीम ने परिजनों को बाल विवाह निषेध कानून के प्रावधानों और संभावित कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी। अधिकारियों की समझाइश और कानूनी कार्रवाई की आशंका के बाद दोनों परिवार विवाह रोकने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन बिना शादी के अपने-अपने घर लौट गए।

Read More सदन में बदले CM साय के तेवर! अविश्वास प्रस्ताव पर जवाबी प्रहार से छिड़ी नई राजनीतिक बहस

आंगनबाड़ी व्यवस्था पर भी उठे सवाल
इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में विवाह की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं, वहां तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को इसकी जानकारी तक नहीं मिल सकी। ऐसे में विभागीय निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

अधिकारी ने लोगों से की अपील
महिला एवं बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि बाल विवाह की सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवाया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों को जागरूक किया गया है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की तैयारी या आयोजन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या महिला एवं बाल विकास विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर बच्चों के अधिकारों और भविष्य की रक्षा की जा सके।

Tags:

Latest News

रायपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक! कारोबारी की कार तोड़ी, बीच सड़क की मारपीट और सोने की चेन लूटने का आरोप रायपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक! कारोबारी की कार तोड़ी, बीच सड़क की मारपीट और सोने की चेन लूटने का आरोप
प्रेम विवाह का विरोध या कानून हाथ में? महिला ने लगाए अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर आरोप, 14 दिन तक फरार रहे दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 129 अफसरों का तबादला: 37 ASP और 92 DSP को मिली नई पोस्टिंग, देखें आदेश
महाराष्ट्र में बढ़ी सख्ती! पुणे के बाद अब मुंबई में भी 15 दिन के लिए BNSS की धारा 163 लागू
त्रिपुरा पुलिस के मुखिया की मौत से हड़कंप! मुख्यालय में गोली लगने के बाद मिला शव, आखिर क्या हुआ अनुराग धनखड़ के साथ?
संसद मार्च के दौरान बढ़ा तनाव: संसद भवन की ओर बढ़े CJP कार्यकर्ता, धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह से की मुलाकात; जानिए दिनभर के बड़े घटनाक्रम
सर्पदंश नहीं, साजिश से मिली मौत की फाइलें! 17 करोड़ के मुआवजा घोटाले में रोज नए खुलासे, डॉक्टर से लेकर बाबुओं तक की गिरफ्तारी
CG Crime News: जगदलपुर में ATM उखाड़ ले गए बदमाश, नहीं निकाल पाए कैश, सड़क पर छोड़कर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस
17 करोड़ के सर्पदंश घोटाले में बड़ा प्रश्न: फर्जी पोस्टमार्टम से भुगतान तक किस-किस ने निभाई भूमिका?
बारात आई, मंडप सजा... लेकिन दुल्हन नहीं हुई विदा! पुलिस ने ऐन मौके पर रोकी शादी, जाने क्या है मामला
Meerut Murder Case: प्रेमिका से पीछा छुड़ाने की खौफनाक साजिश! ड्रिप में कथित जहर, फिर सल्फास... पुलिस ने खोला पूरा राज
बिहार में फिर मिला कोरोना का मामला: भागलपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित, दो डोज लेने के बावजूद रिपोर्ट पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग सतर्क