प्रशासन की नाक के नीचे रातभर रेत चोरी, मदकू घाट में माफियाओं अधिकारियों को दे रहे की खुली चुनौती

26 मई की कार्रवाई नाकाम, ग्रामीणों में आक्रोश, खनिज विभाग की चुप्पी संदेह के घेरे में 

प्रशासन की नाक के नीचे रातभर रेत चोरी, मदकू घाट में माफियाओं अधिकारियों को दे रहे की खुली चुनौती

बिलासपुर । सरगांव तहसील के मदकू घाट सहित सल्फा और बासीन गांवों में शिवनाथ नदी से अवैध रेत उत्खनन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। 26 मई को जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बावजूद रेत माफिया पूरी बेशर्मी से रातभर रेत निकालते नजर आए। प्रतिदिन 15 से 20 ट्रैक्टरों के जरिए रेत की खुदाई और परिवहन खुलेआम हो रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, 26 से 29 मई तक प्रतिदिन रात 8 बजे के बाद से रेत माफिया सक्रिय हो जाते हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाईवा के माध्यम से रेत निकाल कर सरकारी जमीनों पर डंप की जा रही है। माफिया इतने बेखौफ हैं कि पत्रकारों और ग्रामीणों को धमकाने से भी नहीं चूकते। शराब के नशे में धुत गुंडों द्वारा मौके पर पहुंचने वाले लोगों को धमकाया गया। आरोप है कि माफिया खुलेआम कहते हैं शासन-प्रशासन हमारी जेब में है।"

प्रशासन की चुप्पी और खनिज विभाग की निष्क्रियता को लेकर लोगों में आक्रोश है। मनीष साहू, सभापति, खनिज विभाग (पथरिया जनपद) ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि क्षेत्र में 10,000 से अधिक ट्रिप रेत अवैध रूप से डंप है, लेकिन खनिज विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

Read More भगवान शिव-राम पर कथित अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश, Instagram यूजर के खिलाफ FIR; शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने इस मुद्दे पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े रसूखदार लोग प्रशासनिक संरक्षण में रेत माफियागिरी कर रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ दिखावा है, असल रेत चोरी पर कोई असर नहीं पड़ा।
खनिज अधिकारी ज्योति मिश्रा की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि वर्षों से एक ही जिले में पदस्थ होने के चलते उनकी रेत माफियाओं से साठगांठ है।
जनता को अब जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार से उम्मीद है कि वे निष्पक्ष जांच कर इस संगठित अपराध पर लगाम लगाएंगे।

Read More Gold Smuggling: बेल्ट से टिफिन तक… तस्करों ने बदले सोना छिपाने के तरीके, छत्तीसगढ़ में 50 करोड़ से ज्यादा के सिंडिकेट की जांच

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा