मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : मोपका चौकी पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी के कब्जे से 1 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं । वहीं, मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है ।

85 हजार रुपये के जेवर और नकदी की चोरी

पुलिस के अनुसार, रामकृष्ण नगर मोपका निवासी रिंकी सेन ने 12 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 जून की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी समेत करीब 85 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए ।

Read More एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी

Read More Ranchi News: 15 हजार देकर विदेश गई युवती, दुबई पहुंचते ही बदली कहानी; पासपोर्ट-मोबाइल लेने का आरोप, परिवार परेशान

शिकायत पर चौकी मोपका में अपराध क्रमांक 878/2026 के तहत धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई । जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहित ध्रुव (20), निवासी भाटापारा मोपका को हिरासत में लेकर पूछताछ की । पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी ने बताया कि मुख्य आरोपी ने उसे मकान के बाहर खड़ा कर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने का काम दिया था । इसके बदले उसे 15 हजार रुपये दिए गए थे, जिसमें से 14 हजार रुपये खर्च होना बताया गया ।

भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मोहित ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया । पुलिस के मुताबिक चोरी के सामान की बरामदगी अभी बाकी है । मामले का मुख्य आरोपी फरार है और उसकी लगातार तलाश की जा रही है ।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला