एक्स-रे में खुला रहस्य: पेट और सीने में दर्द से परेशान युवक के पेट में मिली तीन सुईं, हैरत में डॉक्टर

एक्स-रे में खुला रहस्य: पेट और सीने में दर्द से परेशान युवक के पेट में मिली तीन सुईं, हैरत में डॉक्टर

मुजफ्फरनगर। पेट और सीने में लगातार दर्द की शिकायत लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे एक युवक के एक्स-रे में तीन सुईं निगलने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय से रेफर
छपार थाना क्षेत्र के गांव घुमावटी निवासी राजू कुमार (36) पुत्र स्व. सीताराम, मानसिक रूप से कमजोर हैं। पिछले लगभग एक माह से उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी। परिवार ने शुरुआत में उन्हें गांव के आस-पास चिकित्सकों को दिखाया और दवा दी, लेकिन आराम नहीं मिला। एक सप्ताह तक दिक्कत बढ़ने पर परिवार उन्हें ऋषिकेश एम्स ले गया, लेकिन बेड उपलब्ध न होने की वजह से वापस आना पड़ा। इसके बाद चार दिन पहले राजू को जिला चिकित्सालय में दिखाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दवा दी गई, लेकिन दर्द में कोई राहत नहीं मिली।

एक्स-रे में खुला रहस्य
गुरुवार को राजू की हालत और बिगड़ गई और उनके पेट व सीने में असहनीय दर्द शुरू हो गया। एक्स-रे कराया गया तो रिपोर्ट में तीन सुईं पेट में होने की जानकारी सामने आई। चिकित्सकों ने इसे गंभीर स्थिति बताया और राजू को मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजू को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

मानसिक स्थिति और आगे की कार्रवाई
परिवार ने बताया कि राजू मानसिक रूप से कमजोर हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने सुईं कब और कैसे निगली। चिकित्सक ऑपरेशन की संभावना बता रहे हैं। वर्तमान में उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच