छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की केरल में पीट-पीटकर हत्या, बांग्लादेशी समझकर किया गया हमला

छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की केरल में पीट-पीटकर हत्या, बांग्लादेशी समझकर किया गया हमला

सक्ती/केरल। केरल में काम की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की कथित रूप से बांग्लादेशी समझकर की गई पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान सक्ती जिले के करही गांव निवासी 40 वर्षीय रामनारायण बघेल के रूप में हुई है। वे लगभग एक सप्ताह पहले मजदूरी के उद्देश्य से केरल के पलक्कड़ जिले पहुंचे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केरल पुलिस ने आधार कार्ड के माध्यम से मृतक की पहचान कर सक्ती पुलिस को सूचित किया कि 19 दिसंबर को उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर फैल गई है।

बांग्लादेशी होने के शक में की गई मारपीट
बताया जा रहा है कि पलक्कड़ में कुछ स्थानीय लोगों ने रामनारायण बघेल को घेर लिया और उन्हें बांग्लादेशी नागरिक होने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथ-मुक्कों से की गई इस पिटाई के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।comp-149_1766211973

पुलिस जांच जारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही केरल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस प्रकरण में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Read More टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग

शव को पैतृक गांव लाने और मुआवजे की मांग
मृतक के परिजनों ने केरल सरकार और पुलिस प्रशासन से अब तक किसी प्रकार के मुआवजे की घोषणा न होने पर नाराजगी जताई है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, उचित मुआवजा देने और शव को उसके पैतृक गांव करही (जिला सक्ती) तक पहुंचाने की मांग की है। बताया गया है कि मृतक के कुछ परिजन केरल रवाना हो चुके हैं, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को वापस लाने की व्यवस्था की जा सके। यह घटना एक बार फिर देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और पहचान से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करती है।

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच