तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के कई सदस्य घायल

तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के कई सदस्य घायल

बलौदा बाजार। जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को गहरे मातम में बदल दिया। गिधपुरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी एक क्रूज़र वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के नौ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि खेत में पलटी क्रूज़र
जानकारी के अनुसार, यह हादसा चिखली घाट मार्ग पर हुआ। रेत लेने जा रही तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी क्रूज़र को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि क्रूज़र सड़क से उछलकर पास के खेत में जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दो लोगों की गई जान, इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
इस दुर्घटना में 70 वर्षीय शांति बाई कमल और 18 वर्षीय युगल किशोर कमल की मौत हो गई। युगल किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शांति बाई की मौत खरोरा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। हादसे में घायल अन्य लोगों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग

झाड़-फूंक के लिए निकला था परिवार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी पीड़ित गांव तेलासी के निवासी हैं। परिवार के सदस्य एक बीमार किशोरी को झाड़-फूंक कराने ले जाने वाले थे। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वह किशोरी वाहन में मौजूद नहीं थी, जिससे उसकी जान बच गई।

Read More तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख

हाईवा चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद से हाईवा चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी गहन जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच