शराब, सिंडिकेट और 'सिस्टम' का सरेंडर: 'वेलकम डिस्टलरी' का जहरीला खेल, फ्री की दारू और कमीशन के कॉकटेल से मूक हुए ग्रामीण-नेता, जंगल में बिछ रही जानवरों की लाशें

शराब, सिंडिकेट और 'सिस्टम' का सरेंडर: 'वेलकम डिस्टलरी' का जहरीला खेल, फ्री की दारू और कमीशन के कॉकटेल से मूक हुए ग्रामीण-नेता, जंगल में बिछ रही जानवरों की लाशें

बिलासपुर। जब सिस्टम को 'कमीशन' और ग्रामीणों को 'फ्री की शराब' की लत लग जाए, तो वहां से उठने वाला जहरीला धुआं और मरते जानवरों की चीखें किसी को सुनाई नहीं देतीं। कोटा विधानसभा के छेरकाबांधा में स्थित 'वेलकम डिस्टलरी' इन दिनों कुछ ऐसे ही खौफनाक और भ्रष्ट नेक्सस का जीता-जागता सुबूत बन चुकी है। यहां शराब फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला स्पेंट वाश (गंदा पानी) और आसमान को काला करता धुआं पूरे इलाके के पर्यावरण को निगल रहा है। लेकिन, मजाल है कि कोई इसके खिलाफ आवाज उठाए; क्योंकि इस डिस्टलरी ने अपनी तिजोरी के दम पर नेताओं से लेकर आबकारी अफसरों तक की जुबान पर ताला जड़ दिया है।

फ्री दारू और पांच नेताओं का फिक्स कमीशन

फैक्ट्री से सटे पीपरापारा गांव का नजारा किसी 'साइलेंट जोन' से कम नहीं है। गांव के स्कूल पर ताला लटका रहता है और हवा में डिस्टलरी की सड़ांध तैरती रहती है। जब मीडिया ने इस चुप्पी की वजह टटोली, तो ग्रामीण खिलावन , राम लाल, सनद कुमार ने जो सच उगला, वह सिस्टम के मुंह पर तमाचा है। गांव वालों का विरोध इसलिए शांत है क्योंकि फैक्ट्री उन्हें रोजगार के साथ-साथ शाम को मुफ्त की शराब परोसती है। बदबू अब उनकी आदत बन चुकी है। पर्दे के पीछे का असली खेल यह है कि इलाके के पांच रसूखदार नेताओं का फैक्ट्री मालिक ने 'मंथली कमीशन' फिक्स कर रखा है। इन नेताओं को बकायदा यह 'सुपारी' दी गई है कि इलाके में फैक्ट्री के खिलाफ एक भी स्वर न गूंजने पाए।

Read More CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप

 

Read More मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

मौत का तालाब: जंगल बन रहा श्मशान

 

फैक्ट्री का असल खौफनाक चेहरा जंगल के भीतर छिपा है। ई-रिक्शा चालक आकाश के जरिए जब पगडंडियों से होते हुए जंगल का रुख किया गया, तो वहां तबाही का मंजर नजर आया। फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले और बदबूदार गंदे पानी ने जंगल के बीच एक बड़े 'मौत के तालाब' का रूप ले लिया है। इस जहरीले स्पेंट वाश को पीकर न केवल बेजुबान जानवर दम तोड़ रहे हैं, बल्कि जहां-जहां से यह पानी गुजरता है, वहां के हरे-भरे पेड़-पौधे झुलस कर खाक हो रहे हैं। बरसात और सर्दियों में यह जहर नालों के रूप में पूरे इलाके में फैलकर तबाही मचाता है।

 

आबकारी विभाग की आंखों पर गांधारी की पट्टी

 

नियमों के मुताबिक, हर डिस्टलरी में आबकारी विभाग का एक राजपत्रित अधिकारी तैनात होता है, जिसकी जिम्मेदारी मानकों की निगरानी करना है। लेकिन वेलकम डिस्टलरी में बैठे इन अफसरों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। चिमनियों से निकलता काला धुआं और जंगल में बहता जहर इन्हें नजर नहीं आता। इसी विभागीय मिलीभगत का नतीजा था कि शराब घोटाले के दौरान इसी डिस्टलरी से दो नंबर की शराब ट्रकों में भरकर खुलेआम निकली। हाल ही में यहां से 8 संदिग्ध ट्रक जब्त भी किए गए हैं, जो बताते हैं कि भीतर का खेल कितना बड़ा है।

 

घोटालों का 'मास्टरमाइंड' है डिस्टलरी का मालिक

 

इस पूरे जहरीले और अवैध साम्राज्य के तार डिस्टलरी के मालिक राजेंद्र जायसवाल से जुड़े हैं, जिनका विवादों और घोटालों से गहरा नाता है:

 

झारखंड में गिरफ्तारी: नवंबर 2025 में झारखंड ACB की टीम ने राजेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार किया था। उन पर प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए फर्जी बैंक गारंटी लगाकर 38.44 करोड़ रुपए के शराब घोटाले को अंजाम देने का गंभीर आरोप है, जिसमें वेलकम डिस्टलरी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी (ED) ने छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में भी इन्हें आरोपी बनाया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने सिंडिकेट को धड़ल्ले से अवैध शराब बेची और करोड़ों रुपए का कमीशन खाया।

 जमानत पर बाहर, फिर से खेल चालू:

फिलहाल जायसवाल जमानत पर बाहर हैं, लेकिन छेरकाबांधा का यह नजारा बताता है कि 'सिस्टम' आज भी उनके इशारों पर ही नाच रहा है।

Tags:

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार