रायपुर में खौफनाक वारदात: 16 साल के किशोर की चाकू से निर्मम हत्या, गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव, 4 संदिग्ध हिरासत में

रायपुर में खौफनाक वारदात: 16 साल के किशोर की चाकू से निर्मम हत्या, गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव, 4 संदिग्ध हिरासत में

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुश बाघ के रूप में हुई है। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, पंचशील नगर स्थित जोगी मोहल्ला में देर रात कुछ बदमाशों ने दो नाबालिगों पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में कुश बाघ को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। प्रारंभिक जांच में चार संदिग्धों की संलिप्तता सामने आई है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग सिविल लाइन थाने पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Read More चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे आपसी रंजिश या विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Read More अरपा भैंसाझार बैराज: फ्लड प्रोटेक्शन वाल बहने का मामला,ईई सिद्दीकी को बचाने लीपापोती, ठेकेदार के पत्र से खुला तकनीकी खामी का राज

Latest News

Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित
Rohit Chandel: POCSO केस में टीवी एक्टर रोहित चन्देल को कोर्ट से राहत, करीब दो महीने बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ
भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं गलत और अधूरी जानकारी- हाई कोर्ट, 9 महीने पहले निपट चुके राजस्व प्रकरण को बताया लंबित, रिव्यू में बदला अपना आदेश
CG News: प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था पनीर का कारोबार! ओडिशा रवाना होने से पहले 650 किलो की खेप जब्त, जांच शुरू
CG News: ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, राज्यपाल-सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने साथ देखी फिल्म, CM साय ने की घोषणा
CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप
स्मार्टफोन सेक्टर में फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ेगी भर्ती, 39,600 तक मौसमी नौकरियां मिलने की उम्मीद
घर में खाना बनाने वाली महिलाओं के लिए भी जरूरी है सावधानी, किचन का धुआं बन सकता है सांसों के लिए परेशानी
तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश
अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी
Lemon and Chillies: घर, दुकान और गाड़ी पर क्यों टांगते हैं नींबू-मिर्च? बुरी नजर या सिर्फ परंपरा, जानिए पूरा सच