अंबिकापुर में फिल्मी अंदाज में वारदात: गांजा रेड के दौरान पुलिस की बोलेरो लेकर फरार हुआ बदमाश, DSP के मोबाइल से ऐसे पकड़ा गया आरोपी

अंबिकापुर में फिल्मी अंदाज में वारदात: गांजा रेड के दौरान पुलिस की बोलेरो लेकर फरार हुआ बदमाश, DSP के मोबाइल से ऐसे पकड़ा गया आरोपी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के Ambikapur में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गांजा पकड़ने गई पुलिस टीम की बोलेरो लेकर एक आरोपी फरार हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्तीपारा की है, जहां प्रशिक्षु डीएसपी की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान लापरवाही का फायदा उठाते हुए बदमाश पुलिस वाहन लेकर मौके से भाग निकला, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे की टीम गांजा तस्कर की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान आरोपी का रिश्तेदार मुकेश नामदेव अचानक छत से कूदकर सड़क पर पहुंचा और वहां खड़ी पुलिस बोलेरो में बैठ गया। वाहन में चाबी लगी होने और आसपास पुलिसकर्मी मौजूद न होने का फायदा उठाकर उसने गाड़ी स्टार्ट की और फरार हो गया।

हालांकि, आरोपी की यह चाल ज्यादा देर तक काम नहीं आई। बोलेरो में ही डीएसपी का मोबाइल फोन छूट गया था, जिसे पुलिस ने तुरंत ट्रैक किया। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम राम मंदिर रोड पहुंची, जहां गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद आसपास तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को करीब एक किलोमीटर दूरी से हिरासत में ले लिया गया।

Read More हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

पुलिस ने आरोपी के पास से वाहन की चाबी बरामद कर ली है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में सुरक्षा चूक की भी समीक्षा की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं त्वरित कार्रवाई से आरोपी की गिरफ्तारी ने राहत भी दी है। 

Read More म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी