Noida Alert: श्रमिकों के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नर ने ग्राउंड पर लिया सुरक्षा का जायजा

Noida Alert: श्रमिकों के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नर ने ग्राउंड पर लिया सुरक्षा का जायजा

नोएडा: नोएडा में संभावित श्रमिक प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सेंट्रल नोएडा जोन के थाना फेस-2 क्षेत्र का दौरा कर औद्योगिक इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मदरसन कंपनी समेत कई औद्योगिक इकाइयों के आसपास की स्थिति का आकलन किया और तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा गया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लगातार पेट्रोलिंग, इंटेलिजेंस इनपुट और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को प्राथमिकता दी जाए।WhatsApp-Image-2026-05-02-at-15.45.29-1777717404017

प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संभावित प्रदर्शन के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आम जनता और औद्योगिक गतिविधियों पर कोई असर न पड़े।

Read More CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार