कबीरधाम का घोस्ट धान घोटाला: कागजों पर बंपर खरीदी, गोदामों में सन्नाटा! 3 केंद्रों में 1 करोड़ का खेल, क्या बाकी 105 समितियों में भी चल रही थी रीसायकल की फैक्ट्री?

कबीरधाम का घोस्ट धान घोटाला: कागजों पर बंपर खरीदी, गोदामों में सन्नाटा! 3 केंद्रों में 1 करोड़ का खेल, क्या बाकी 105 समितियों में भी चल रही थी रीसायकल की फैक्ट्री?

NJV डेस्क। छत्तीसगढ़ में सत्ताएं और सरकारें भले ही बदल जाएं, लेकिन धान खरीदी में सेंधमारी करने वाले 'सिस्टम के सफेदपोशों' का खेल कभी नहीं रुकता। कबीरधाम (कवर्धा) जिले में एक बार फिर धान खरीदी का एक ऐसा 'सुनियोजित आर्थिक अपराध' सामने आया है, जिसने पूरी पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जिले के महज तीन उपार्जन केंद्रों (बघर्रा, बाघामुड़ा और रमतला) में फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान 4471.98 क्विंटल धान गायब मिला है। बाजार मूल्य के हिसाब से यह घोटाला 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक का है।

लेकिन यह खबर सिर्फ तीन केंद्रों से धान गायब होने की नहीं है। इसके पीछे का एंगल उस 'नेक्सस' (Nexus) का है, जो यह बताता है कि कैसे पोर्टल पर किसानों के नाम से फर्जी एंट्री होती है, सरकार के खजाने से करोड़ों का भुगतान हो जाता है, और गोदामों में एक दाना धान नहीं पहुंचता।

 

Read More न कार्यालय , न विज्ञापन, फिर भी बीज निगम में दे दी नौकरी! एमडी का डिजिटल हस्ताक्षर स्कैन कर बांटे नियुक्ति पत्र

Read More दहेज में बुलेट नहीं मिली तो नवविवाहिता को जबरन पिलाया कीटनाशक, पति और सास पर मामला दर्ज

पोर्टल फुल, गोदाम गुल: ऐसे रची गई डिजिटल डकैती

 

पहले धान घोटालों में बोरियां गायब होती थीं, लेकिन इस बार का खेल 'डिजिटल' था। जांच रिपोर्ट चीख-चीख कर कह रही है कि यह कोई मानवीय भूल या चूहे द्वारा धान खाने का मामला नहीं है। प्रभारियों और समिति प्रबंधकों ने ऑनलाइन पोर्टल पर धान की पूरी एंट्री कर दी। कागजों पर खरीदी सफल रही और इसका बकायदा पेमेंट भी हो गया। लेकिन जब मौके पर जाकर फिजिकल स्टॉक गिना गया, तो वहां सन्नाटा पसरा था। यह सीधा संकेत है कि धान कभी खरीदा ही नहीं गया, केवल कागजों पर किसानों का नाम इस्तेमाल कर सरकारी पैसा डकार लिया गया।

 

घोटाले का ट्रायंगल: तीन समितियां और 1 करोड़ का गबन

 

 बाघामुड़ा (सिंडिकेट का एपीसेंटर) इस केंद्र में भ्रष्टाचार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां से 1929.20 क्विंटल धान गायब है। करीब 45.70 लाख रुपये की इस हेराफेरी में सिस्टम के साथ इस कदर खिलवाड़ किया गया कि ऑडिट के डर को भी दरकिनार कर दिया गया।

 

रमतला (पुराने धान की नई पैकिंग) यहां 1291.60 क्विंटल धान कम मिला, जिसकी कीमत 30.60 लाख रुपये है। सूत्रों की मानें तो यहां पुराने स्टॉक को नया बताकर खपाने और नए स्टॉक को 'खुर्द-बुर्द' करने की शातिर रणनीति अपनाई जा रही थी।

 

बघर्रा (कागजों के किसान) 1251.18 क्विंटल धान कागजों पर खरीद लिया गया। 29.64 लाख का पेमेंट भी उठ गया, लेकिन जमीन पर धान का एक बोरा नहीं मिला।

 

राइस मिलर्स और अफसरों की 'मिलीभगत' की सुगबुगाहट

 

क्या कोई समिति प्रभारी अकेले 1 करोड़ रुपये का धान गायब कर सकता है? जवाब है- बिल्कुल नहीं। इस पूरे खेल में 'धान रीसायकल' का एंगल सबसे मजबूत है। आशंका जताई जा रही है कि राइस मिलर्स और खाद्य विभाग के कुछ निचले स्तर के अधिकारियों की साठगांठ से यह खेल हुआ। धान को मिलर्स को बेचा गया और उसी धान को दोबारा सरकारी कांटे पर तौलकर नया भुगतान ले लिया गया।

 

बड़ा सवाल: क्या यह सिर्फ 'ट्रेलर' है?

 

कबीरधाम जिले में कुल 108 उपार्जन केंद्र हैं। अभी महज तीन केंद्रों की जांच में सवा करोड़ का गबन सामने आया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी की यह मांग बिल्कुल जायज नजर आती है कि बाकी 105 केंद्रों की भी निष्पक्ष जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए। अगर 3 केंद्रों में 4472 क्विंटल का झोल है, तो क्या बाकी जिले में सब कुछ पाक-साफ है?

 

जिला खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है। दोषी प्रभारियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज करने, राशि की रिकवरी करने और समितियों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन असली परीक्षा अब प्रशासन की है। क्या कार्रवाई सिर्फ मोहरों (समिति प्रभारियों) तक सीमित रहेगी, या उन 'आकाओं' और 'राइस मिलर्स' के गिरेबान तक भी हाथ पहुंचेंगे, जिनके इशारे के बिना यह करोड़ों का 'घोस्ट धान' घोटाला मुमकिन ही नहीं था?

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच
जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका