विवेक विहार अग्निकांड: एक चूक, कई जानें, दिल्ली की रिहायशी इमारत में सुरक्षा सिस्टम फेल, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

विवेक विहार अग्निकांड: एक चूक, कई जानें, दिल्ली की रिहायशी इमारत में सुरक्षा सिस्टम फेल, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली के विवेक विहार इलाके में आज तड़के हुआ भीषण अग्निकांड एक बार फिर शहरी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर गया है। सुबह करीब 4 बजे चार मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह तीसरी मंजिल पर लगे एसी में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव अभियान के दौरान लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन कई लोग जहरीले धुएं और आग की लपटों में फंस गए। इस दौरान पूरी इमारत में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

जांच में सामने आया है कि यह हादसा सिर्फ आग लगने तक सीमित नहीं था, बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने इसे जानलेवा बना दिया। इमारत में न तो पर्याप्त इमरजेंसी एग्जिट था और न ही फायर सेफ्टी से जुड़े जरूरी इंतजाम। एक ही एग्जिट प्वाइंट होने के कारण लोगों के पास बाहर निकलने का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं बचा, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

Read More Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में निर्माण नियमों का भी उल्लंघन किया गया था। 800 गज में बनी इस इमारत के हर फ्लोर पर दो-दो फ्लैट बनाए गए थे, जबकि नियमानुसार सीमित निर्माण की अनुमति होती है। इतना ही नहीं, छत का दरवाजा बंद होने के कारण कई लोग ऊपर जाकर भी फंस गए और दम घुटने से उनकी जान चली गई।

Read More Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश